scorecardresearch
 

PM मोदी और मेलोनी की इटली की फोटो वायरल, जानिए क्यों हैं लोग इस 'टूटी-फूटी इमारत' के दीवाने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की रोम के ऐतिहासिक 'कोलोसियम' से आई तस्वीरों ने दुनिया का ध्यान खींचा है. दोनों नेताओं की यह 7वीं मुलाकात भारत-इटली के मजबूत रिश्तों को दर्शाती है. सुनहरी रोशनी में जगमगाता कोलोसियम रात के समय बेहद जादुई नजर आ रहा है.

Advertisement
X
रोम घूमने के लिए एकदम बेस्ट जगह है.  (PHOTO:ITG/AI)
रोम घूमने के लिए एकदम बेस्ट जगह है. (PHOTO:ITG/AI)

PM Modi Giorgia Meloni meeting Rome Colosseum: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे, जहां उनका इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बड़े उत्साह से वेलकम किया. रोम पहुंचने के कुछ ही समय बाद दोनों नेताओं की मुलाकात हुई, जिसमें द्विपक्षीय रिश्तों, वैश्विक मुद्दों और सहयोग के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं की यह सातवीं मुलाकात रही, यह मुलाकात न सिर्फ भारत-इटली के मजबूत होते रिश्तों को दिखाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ा मैसेज देती है.

इटली की पीएम मेलोनी ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोदी के साथ फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'वेलकम टू रोम, माई फ्रेंड!'. दोनों नेताओं ने साथ में डिनर के बाद रोम की सबसे ऐतिहासिक जगह कोलोसियम का भी दौरा किया. सुनहरी रोशनी से जगमगाते कोलोसियम के सामने दोनों की फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गईं. 

रोम के कोलोसियम पहुंचे पीएम मोदी 

पीएम मोदी और मेलोनी की कोलोसियम की फोटो लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. रोम की सबसे पॉपुलर जगहों में शुमार कोलोसियम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. जब भी लोग रोम घूमने जाते हैं तो अक्सर ही लोग सबसे पहले कोलोसियम देखने पहुंचते हैं, यह जगह वर्ल्ड फेमस है और इसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं. आइए आपको इस जगह के बारे में बताते हैं. 

Advertisement
रोम में पीएम मोदी-इटली पीएम मेलोनी की मीटिंग

आखिर क्यों खास है कोलोसियम?
 
इटली की राजधानी रोम में स्थित कोलोसियम दुनिया के सबसे फेमस ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है. करीब 2000 साल पहले बना यह विशाल एम्फीथिएटर रोमन साम्राज्य की शान माना जाता था. जो पुरानी रोमन वास्तुकला और इंजीनियरिंग का एक बेजोड़ नमूना है.

यहां कभी ग्लेडियेटर्स की लड़ाइयां और जंगली जानवरों के खेल होते थे, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते थे.  

हालांकि आज यह जगह इतिहास और ट्रैवल के शौकीनों के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन बन चुकी है. हर साल लाखों टूरिस्ट यहां इसकी मोनूमेंटल आर्किटेक्ट यानी भव्य वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व को देखने पहुंचते हैं. आज यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल होने के साथ-साथ दुनिया के सात अजूबों में भी शामिल है. 

कई बार भूकंप झेलने और पत्थरों की चोरी के बावजूद ये आज भी लगभग वैसा ही खड़ा है. 

रात में और भी खूबसूरत दिखता है कोलोसियम

दिन के मुकाबले रात में कोलोसियम का नजारा बिल्कुल अलग दिखाई देता है. गोल्डन लाइट्स में नहाई इसकी विशाल दीवारें और मेहराब किसी फिल्मी सीन जैसी लगती हैं. यही वजह है कि मोदी और मेलोनी की यहां की फोटो ने लोगों का खास तौर पर ध्यान अपनी तरफ खींचा है. 

Advertisement

अगर आप कभी यूरोप या इटली ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं, तो रोम के कोलोसियम को रात के समय देखना एक बिल्कुल अलग और जादुई अनुभव होता है, जैसा कि पीएम मोदी और मेलोनी की वायरल फोटो में देखने को मिल रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement