scorecardresearch
 

Best Hill Stations in MP: शिमला-मनाली भूल जाएंगे! अगर घूम लीं MP की ये 5 ऑफबीट जगहें, यहां की खूबसूरती कर देगी हैरान

Best Hill Stations in MP: मध्य प्रदेश में घूमने के लिए सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि कई खूबसूरत हिल स्टेशन भी हैं, जहां आप नेचर की खूबसूरती, शांत वातावरण और ऐतिहासिक जगहों का मजा ले सकते हैं. आज हम आपको यहां के 5 खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे जहां आप छुट्टियों में घूमने जा सकते हैं.

Advertisement
X
भीड़भाड़ से दूर जाना है तो MP के इन 5 हिल स्टेशनों की करें सैर, ट्रेकिंग से लेकर आध्यात्मिक शांति तक सब कुछ है यहां (Photo- Adobe stock)
भीड़भाड़ से दूर जाना है तो MP के इन 5 हिल स्टेशनों की करें सैर, ट्रेकिंग से लेकर आध्यात्मिक शांति तक सब कुछ है यहां (Photo- Adobe stock)

Best Hill Stations in MP: हिल स्टेशन का नाम सुनते ही आमतौर पर लोगों के दिमाग में हिमाचल या उत्तराखंड आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश (MP) में भी कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जहां आप शांत पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और ठंडी वादियों का मजा ले सकते हैं. यहां आप मंदिर, झरने और ऐतिहासिक जगहें भी देख सकते हैं. आज इस खबर में हम आपको MP के कुछ ऐसे हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे, जहां आप छुट्टियों में सुकून के पल बिता सकते हैं.

पंचमढ़ी
पंचमढ़ी मध्य प्रदेश का फेमस हिल स्टेशन है. यह भोपाल से 198 किमी दूर है. यहां बस और टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं और नजदीकी रेलवे स्टेशन भी मौजूद है. पंचमढ़ी में आपको सुंदर नजारे, मंदिर, झरने और पांडव की गुफाएं देखने को मिलेंगी.

अमरकंटक
अमरकंटक एक आध्यात्मिक हिल स्टेशन है. यहां नर्मदा कुंड और करीब 12 मंदिर हैं. अमरकंटक का नजदीकी रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रोड में है जो लगभग 42 किमी दूर है. जबलपुर से बस या टैक्सी से आसानी से पहुंचा जा सकता है. यहां कपिल धारा, दुग्ध धारा, नर्मदा उद्गम और श्री यंत्र मंदिर जैसी जगहें देखने लायक हैं.

ओंकारेश्वर
ओंकारेश्वर अपने सुहाने मौसम और सुंदर मंदिरों के लिए फेमस है.  यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जहां ओंकारेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है. यहां पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन इंदौर है, जो ओंकारेश्वर से लगभग 77 किमी दूर है.

Advertisement

मकड़ाई हिल्स
मकड़ाई हिल्स सतपुड़ा पहाड़ियों पर बसा एक छोटा द्वीप जैसा स्थान है. यहां महाराजा टोडर शाह का प्राचीन किला और राम मंदिर मुख्य आकर्षण हैं. यह जगह खासकर विंटर और बारिश के समय देखने लायक होती है. मकड़ाई हिल्स हरदा जिले में है और इंदौर से 200 किमी दूर है.

भेड़ाघाट
भेड़ाघाट ट्रैकिंग, हाइकिंग, कैंपिंग और बर्डवॉचिंग के लिए फेमस है. पहाड़ों और जंगलों से घिरा यह हिल स्टेशन शांत और ठंडा है. ब्रिटिश समय में इसे 'हिल ऑफ सॉरो' कहा जाता था. जबलपुर से आसानी से बस या टैक्सी मिल जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement