यू जिदी (Yu Zidi) चीन की युवा तैराक हैं. सितंबर 2026 में यू जिदी ने जापान में आयोजित एशियाई खेलों में चीन का प्रतिनिधित्व किया. महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में उन्होंने 2 मिनट 05.08 सेकंड का समय दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल जीता. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने एशियाई खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया.
कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण यू जिदी का तैराकी करियर लगातार चर्चा में रहा है. 2025 और 2026 की प्रतियोगिताओं में उनकी भागीदारी ने उन्हें चीन की युवा तैराकों में एक चर्चित नाम बनाया है.
यू जिदी ने 2024 में 11 साल की उम्र में 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में हिस्सा लिया था. इसके बाद 2025 में चीन की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में उन्होंने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में 2 मिनट 10.63 सेकंड का समय दर्ज किया और रजत पदक जीता. इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 2025 विश्व जलीय खेल चैंपियनशिप के लिए चीन की टीम में हुआ.
सिंगापुर में आयोजित 2025 विश्व जलीय खेल चैंपियनशिप में यू जिदी ने महिलाओं की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले की हीट में हिस्सा लिया. चीन की टीम ने फाइनल में कांस्य पदक जीता, जिससे यू जिदी भी पदक की हकदार बनीं. 12 साल की उम्र में वह विश्व जलीय खेल चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की तैराक बनीं.
यू जिदी की प्रशिक्षण यात्रा में चीन की ओलंपिक पदक विजेता तैराक ली बिंगजी का भी उल्लेख मिलता है. दोनों बाओडिंग से हैं और यू जिदी उन्हें अपना आदर्श मानती हैं. वह कनाडा की तैराक समर मैकिनटोश को भी अपने लिए प्रेरणा का स्रोत मानती हैं.
उनका जन्म 16 अक्टूबर 2012 को चीन के हेबेई प्रांत के बाओडिंग शहर में हुआ था. वह कम उम्र में ही प्रतिस्पर्धी तैराकी से जुड़ गई थीं.
यू जिदी ने छह साल की उम्र में तैराकी शुरू की. बताया जाता है कि गर्मियों के दिनों में उनके पिता उन्हें एक जल पार्क लेकर गए थे. वहां एक तैराकी प्रशिक्षक की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने यू जिदी को तैराकी में प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित किया. इसके करीब तीन साल बाद वह हेंगशुई चली गईं और हेबेई ताइहुआ जिन्ये स्विमिंग क्लब में प्रशिक्षण शुरू किया.
Asian Games 2026 Day 5 Live Updates: नागोया एशियन गेम्स 2026 (24 सितंबर) के पांचवें दिन भारत ने कुल 5 मेडल जीते. वहीं अब कुल मिलाकर भारत के मेडल की संख्या 17 हो गई है.
चीन की 13 साल की तैराक यू जिडी ने रविवार को एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है. एशियन गेम्स में यू जिडी ने सिर्फ 13 साल की उम्र में ऐसा कमाल कर दिया है जिसे देखकर दिग्गज भी हैरान हैं.