विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach) विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं. इसमें 360 डिग्री घूमने वाली पुशबैक कुर्सियां, बड़ी कांच की खिड़कियां, एंटी-ग्लेयर ग्लास की छतें और यात्रियों को एक रोमांचक ट्रेन यात्रा प्रदान करने के लिए वाई-फाई सिस्टम लगी हैं.
विस्टाडोम ट्रेनें विशेष रूप से प्रकृति के करीब लाने और झरनों और झीलों से लेकर पहाड़ों और वन्य जीवन तक भारत की सुंदरता का आनंद लेने के लिए डिज़ाइन की गई हैं.
इस कोच में ऑब्जर्वेशन लॉउंज बनाया गया है, जहां खड़े होकर बाहर के नजारे का आनंद लिया जा सकता है. यह खास कोच भारतीय रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से तैयार किए गए हैं.
यह कोच मुंबई पुणे-रेलमार्ग, मुंबई-गांधीनगर शताब्दी एक्सप्रेस, भोपाल-जबलपुर, गुवाहाटी-कोलकाता-गुवाहाटी, झारखंड में इंटरसिटी ट्रेन, शिमला-कालका, बेंगलुरु से मैंगलोर, उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी-अलीपुरद्वार मार्ग, विशाखापत्तनम-अराकू और दादर-मडगांव जनशताब्दी एक्सप्रेस से जुड़ा हुआ है.
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए काम करता रहता है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विस्टाडोम कोच की शुरुआत की थी. इन कोच में यात्रियों को लग्जरी यात्रा का अनुभव मिलता है. साथ ही इसकी रफ्तार भी आपके सफर को रोमांच से भर देगी.