टेम्स नदी (Thames River) इंग्लैंड की सबसे महत्वपूर्ण और लंबी नदियों में से एक है. यह नदी दक्षिणी इंग्लैंड में बहती है और लंदन शहर के बीचों-बीच से होकर गुज़रती है. इसका ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व बहुत बड़ा है.
टेम्स नदी की लंबाई लगभग 346 किमी है. यह ग्लूस्टरशायर के कॉट्सवोल्ड हिल्स से निकली है. जो उत्तरी सागर (North Sea) में मिलती है. इस नदी के किनीरे ऑक्सफोर्ड, रीडिंग, लंदन जैसे महत्वपूर्ण शहर बसे हुए हैं.
यह नदी रोमन साम्राज्य के समय से ही महत्वपूर्ण रही है और इंग्लैंड के कई ऐतिहासिक घटनाओं की साक्षी रही है. टेम्स नदी पर कई पुल बने हैं, जिनमें टॉवर ब्रिज और लंदन ब्रिज प्रसिद्ध हैं. पर्यटकों के लिए नाव यात्राएं, क्रूज टूर, और टेम्स के किनारे पैदल यात्रा काफी लोकप्रिय हैं.
चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे होने के मौके पर 'टोटली टेम्स' महोत्सव के तहत लंदन में टेम्स नदी के तट पर पहली बार गंगा आरती के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए. नदी में कोई फूल, मूर्ति या पूजा सामग्री नहीं बहाई गई, और दीये भी किनारे पर ही रखे गए थे. लेकिन सोशल मीडिया पर तो जैसे तूफान ही आ गया.
औद्योगीकरण-मशीनीकरण के भार से हांफ रही राइन नदी 1970 के मध्य तक एक नाले में तब्दील हो चुकी थी. वैसी ही नदी जैसा आजकल दिल्ली में अपनी यमुना का स्वरूप है. 1 नवंबर, 1986 की रात को एक ऐसी घटना हुई जिसने राइन की कहानी को हमेशा के लिए बदल दिया. अगली सुबह नदी का पानी लाल था. मछलियां मर चुकी थीं.