scorecardresearch
 
Advertisement

सुरुचि सिंह

सुरुचि सिंह

सुरुचि सिंह

सुरुचि सिंह (Suruchi Singh) भारतीय निशानेबाजी की खिलाड़ी हैं, जो 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हिस्सा लेती हैं. 2026 एशियाई खेलों में सुरुचि ने कमलजीत के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया. 25 सितंबर 2026 को जापान के आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में हुए फाइनल में भारतीय जोड़ी ने 484.6 अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल. 
इस स्कोर के साथ भारतीय जोड़ी ने एशियाई रिकॉर्ड बनाया. 

सुरुचि और कमलजीत ने इस स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर में भी पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल के साथ भारत ने 2026 एशियाई खेलों में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता. 

उनका जन्म 28 अप्रैल 2006 को हरियाणा के झज्जर जिले के सासरौली गांव में हुआ था. वह ऐसे परिवार से आती हैं, जिसका खेलों से जुड़ाव रहा है. उनके पिता हवलदार इंदर सिंह चाहते थे कि वह कुश्ती में आगे बढ़ें. हालांकि, सुरुचि की रुचि निशानेबाजी में हुई और उन्होंने इसी खेल को अपना करियर बनाने का फैसला किया.

सुरुचि ने करीब 13 वर्ष की उम्र में निशानेबाजी का प्रशिक्षण शुरू किया. उन्होंने भिवानी स्थित गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग अकादमी में कोच सुरेश सिंह से प्रशिक्षण लिया. कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने अभ्यास जारी रखा और सीमित सुविधाओं के बीच बनाए गए अभ्यास स्थल पर निशानेबाजी की तैयारी की.

सुरुचि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान 2025 में बनाई. उन्होंने निशानेबाजी विश्व कप में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतकर ध्यान आकर्षित किया. अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ के आंकड़ों के अनुसार, वह 10 मीटर एयर पिस्टल में विश्व स्तर पर पदक जीत चुकी हैं और 2025 में जूनियर वर्ग का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हुआ था.

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement