शोवनदेब चट्टोपाध्याय (Sovandeb Chattopadhyay) तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अनुभवी नेता हैं. 2026 चुनाव के लिए वह बालीगंज सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं. उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी माना जाता है. 1998 में जब टीएमसी पार्टी की स्थापना हुई थी, तब वह पार्टी के पहले निर्वाचित विधायक (MLA) बने थे. वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं. इससे पहले वह ऊर्जा मंत्री के पद भी रह चुके हैं. वह खरदाहा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वह कई वर्षों तक रासबिहारी सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
वह एक जाने-माने ट्रेड यूनियन नेता भी हैं. उन्होंने कई दशकों तक अलग-अलग उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है. इतना ही नहीं वह एक प्रशिक्षित बॉक्सर भी हैं और आज भी उनका जीवनशैली काफी सक्रिय है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार की वजह एक सप्ताह में 180 डिग्री घूम गई है. पार्टी चुनाव नतीजों के तत्काल बाद निर्वाचन आयोग पर दोष मढ़ रही थी. लेकिन, अब तृणमूल कांग्रेस के भीतर का झगड़ा खुलकर सामने आ गया है. अभिषेक बनर्जी, ममता बनर्जी और चुनाव प्रबंधन करने वाली संस्था आईपैक पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है.