scorecardresearch
 
Advertisement

शौकत अली

शौकत अली

शौकत अली

शौकत अली एक नेता हैं. वे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हैं. वह पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर उनकी टिप्पणियां कई बार विवाद का कारण बनी हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी हुई है.

वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दौरान उन्होंने माफिया अतीक अहमद की हत्या को लेकर एक सार्वजनिक सभा में टिप्पणी की थी. उस बयान के बाद भी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई थी.

संभल में आयोजित एक जनसभा के दौरान उन्होंने भारतीय इतिहास, मुस्लिम शासन और हिंदू समाज से जुड़े विषयों पर भी बयान दिया था. उनके इस भाषण के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने इस पर प्रतिक्रिया दी.

मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में हाजी शौकत अली ने जनसंख्या से जुड़े मुद्दे पर भी बयान दिया था. उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए मुसलमानों से अधिक बच्चे पैदा करने की बात कही थी. इस बयान पर भी राजनीतिक बहस देखने को मिली और इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं.

इसके अलावा अमरोहा के हसनपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उन लोगों पर नाराजगी जताई थी, जो AIMIM को बीजेपी की 'बी टीम' बताते हैं. उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करेगी.
 

और पढ़ें
Follow शौकत अली on:

शौकत अली न्यूज़

  • 80:20 का खेल...पास या फेल! देखें BJP, SP और AIMIM नेता में सीधी बहस

    लखनऊ में आयोज‍ित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' के मंच पर खास तौर पर आमंत्र‍ित रहे यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ़ और हज मामलों के पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा, समाजवादी पार्टी प्रवक्ता डॉ. एमएच खान, यूपी में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली. '80:20 का खेल...पास या फेल!' नाम के सेशन ने उन्होंने क्या कुछ कहा, जानने के ल‍िए देखें ये पूरा सेशन.

Advertisement
Advertisement