सारंगढ़-बिलाईगढ़ (Sarangarh Bilaigarh) जिला छत्तीसगढ़ राज्य के चार नए जिलों में से एक है, जिसकी घोषणा 15 अगस्त 2021 को भूपेश बघेल ने की थी. इसे रायगढ़ और बलौदाबाजार जिलों से अलग कर बनाया गया है.
2011 की जनगणना के समय, सारंगढ़-भिलाईगढ़ की जनसंख्या 607,434 थी, जिसमें से 43,396 (7.14%) शहरी क्षेत्रों में रहते हैं. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति क्रमशः जनसंख्या का 173,819 (28.62%) और 80,958 (13.33%) हैं. 99.32% आबादी हिंदू धर्म का पालन करती है.
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दशहरे पर सदियों पुरानी गढ़ विच्छेदन परंपरा के बाद रावण दहन किया गया. मिट्टी से बने गढ़ पर चढ़कर दर्जनों युवाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. आयोजन में हजारों लोग पहुंचे और राजपरिवार ने भी पारंपरिक भूमिका निभाई. राजकुमारी कुलिसा ने इस परंपरा को पूर्वजों के संघर्ष, मिट्टी से जुड़ाव और विजय का प्रतीक बताया.
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारी बारिश के बीच घोघरा नाले के तेज बहाव में एक कार बह गई. कार में सवार पति-पत्नी देवनारायण पटेल और सविता पटेल लापता हैं. रविवार शाम से पुलिस, बचाव दल और स्थानीय ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे हैं. तेज बहाव और अंधेरा होने से अभियान में दिक्कत आई, लेकिन सोमवार सुबह फिर से रेस्क्यू तेज कर दिया गया.
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारी बारिश के बीच घोघरा नाला पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई. कार में सवार पति-पत्नी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस, बचाव दल तथा स्थानीय ग्रामीण लगातार अभियान चला रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान उफनते नालों और पुलों को पार नहीं करने की अपील की है.
देश के कई हिस्सों में अब भी बाढ़ और भारी बारिश का कहर है. पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ का हाल बेहाल है. नदियों उफान पर है. सारंगढ़- बिलाईगढ़ से एक वीडियो सामने आई जहां एक नाले को पार कर रहीे कार पानी में डूब गई. और गाड़ी में सवार 3 लोगों को शीशा तोड़ अपनी जान बचानी पड़ी.
छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में बुधवार को एक दुकान में चोरी हुई थी. यहां से पुलिस को एक चिट्ठी मिली है. दावा है कि ये चिट्ठी चोर ने दुकानदार के लिए लिखी है. इसमें उसने अपनी मजबूरी का जिक्र करते हुए माफी मांगी है और अपना नाम भी बताया है.