scorecardresearch
 
Advertisement

संजीव सान्याल

संजीव सान्याल

संजीव सान्याल

संजीव सान्याल (Sanjeev Sanyal) भारत के जाने-माने अर्थशास्त्री, लेखक और इतिहासकार हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास है. मीडिया खबरों के अनुसार वे बंगाल की नई सरकार में वित्त मंत्री की कमान संभाल सकते हैं. साल 2017 में भारत सरकार ने उन्हें वित्त मंत्रालय में “Principal Economic Adviser” नियुक्त किया. इस दौरान उन्होंने भारत के Economic Survey के कई संस्करण तैयार करने में अहम भूमिका निभाई. बाद में 2022 में उन्हें प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (Economic Advisory Council to the Prime Minister) का सदस्य बनाया गया. उन्होंने G7 और OECD जैसी अंतरराष्ट्रीय बैठकों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

उनका जन्म 27 अगस्त 1970 को कोलकाता में हुआ था. वे खासतौर पर भारतीय अर्थव्यवस्था, इतिहास और नीतियों पर अपने विचारों और किताबों के लिए जाने जाते हैं.

संजीव सान्याल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के सेंट जेवियर्स स्कूल और सेंट जेम्स स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया. आगे की पढ़ाई के लिए वे University of Oxford गए, जहां उन्होंने दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र (PPE) की पढ़ाई की. वे प्रतिष्ठित “Rhodes Scholar” भी रहे हैं, जिसे दुनिया की सबसे सम्मानित छात्रवृत्तियों में गिना जाता है.

अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 1990 के दशक में फाइनेंशियल मार्केट्स से की. वे लंबे समय तक Deutsche Bank में दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के मुख्य अर्थशास्त्री रहे. बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर रिसर्च और लेखन पर ध्यान दिया और अपनी चर्चित किताब Land of the Seven Rivers लिखी. कुछ समय बाद वे फिर Deutsche Bank लौटे और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद तक पहुंचे.

 

और पढ़ें

संजीव सान्याल न्यूज़

Advertisement
Advertisement