झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकारी वाहनों को लेकर अधिकारियों से विवाद के बाद अपनी सुरक्षा वापस लौटा दी है. मंत्री ने सुरक्षा में तैनात 16 जवानों के लिए एक अतिरिक्त वाहन मांगा था, लेकिन वाहन देने के बजाय उन्हें एक मौजूदा गाड़ी वापस करने का नोटिस भेज दिया गया. इससे नाराज मंत्री ने सभी सुरक्षाकर्मियों और वाहन लौटा दिए.
झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने धनबाद में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने 01 फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोई स्पेशल पैकेज झारखंड को न दें. लेकिन हमारा बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये हमें वापस कर दें. देखें वीडियो.