प्रोफेसर संजय सिंह बघेल दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर एवं ICSSR फेलो हैं. वे एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद, मीडिया विशेषज्ञ, कॉर्पोरेट ट्रेनर और लेखक के रूप में जाने जाते हैं. शिक्षा, मीडिया और कॉर्पोरेट जगत में उनका व्यापक अनुभव रहा है और वे देश के अनेक शिक्षण संस्थानों, संगठनों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज और मुंबई के वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से प्राप्त की. लेखन और अकादमिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2017 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा उन्हें "राष्ट्रपति पुरस्कार" से सम्मानित किया गया था.