BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर जाने वाले है. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ये नितिन नबीन का पहला दौरा होगा. अहमदाबाद में नितिन नबीन सांसदों, विधायकों और नेताओ के साथ मुलाकात करेंगे. साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भी उनकी अहम बैठक होगी. इसी के साथ तीन दिनों तक नितिन नबीन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.