नमाशी चक्रवर्ती (Namashi Chakraborty) अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और अभिनेत्री योगिता बाली के बेटे हैं. नमाशी भी एक अभिनेता हैं.
नमाशी ने साल 2023 में निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बैड बॉय' से हिंदी फिल्मों में मुख्य अभिनेता के रूप में शुरुआत की. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में उनके साथ अमरीन कुरैशी नजर आई थीं. फिल्म में नमाशी ने रघु नाम के युवक की भूमिका निभाई थी. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली.
इसके बाद नमाशी साल 2025 में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में नजर आए. इस फिल्म में उन्होंने गुलाम सरवर हुसैनी का किरदार निभाया. इस भूमिका के जरिए उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी से अलग तरह के किरदार में भी काम किया.
नमाशी अभिनय के साथ फिल्म निर्माण और निर्देशन से जुड़े कामों में भी रुचि रखते हैं.
वे में भी नजर आ चुके हैं,नमाशी चक्रवर्ती का नाम 'घोस्ट: अ हॉन्टिंग लव स्टोरी', 'कैचिंग नूनन', और आखिरी सवाल (2026) में नजर आ चुके हैं.
स्टारकिड का बेटा होने के बाद भी नमाशी चक्रवर्ती की जर्नी स्ट्रगल से भरी रही. बॉलीवुड में पहला प्रोजक्ट पाने के लिए उन्होंने काफी पापड़ बेले थे.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने इंडस्ट्री में जीरो से स्टार बनने तक का लंबा संघर्ष किया है. उनके बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने पिता की मेहनत, इंडिपेंडेंट प्रोड्यूसर्स की भूमिका और फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव पर खुलकर बात की.