'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' (Mystery of The Tattoo) एक अपकमिंग थ्रिल फिल्म है, जिसकी डायरेक्टर कलैयारसी सथप्पन हैं. फिल्म में रोहित राज, डेजी शाह (Daisy Shah), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और मनोज जोशी ने अभिनय किया है. फिल्म 1 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है (Mystery of The Tattoo Release Date).
कहानी एक विश्व प्रसिद्ध कलाकार सुश्री चित्रा देवी की है. जिसकी हत्या उनके ही बेटे कर दी. वह अपने पीछे एक अधूरी पेंटिंग छोड़ गई थी. प्रमाणित कला चिकित्सक आथमिका पेंटिंग को पूरा करना चाहती हैं. समस्या तब उत्पन्न होती है जब आथमिका अधिकारी रिया जोन्स की मदद करने के लिए सहमत हो जाती है, जो लंदन में हत्याओं की एक सीरीज की जांच कर रही है और एकमात्र सुराग, अधूरा टैटू है (Mystery of The Tattoo Storyline).
दिल्ली में टैटू बनवाने के बाद कानपुर की एक महिला एचआईवी (HIV) पॉजिटिव पाई गई है. महिला प्राइवेट पार्ट में संक्रमण की शिकायत लेकर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंची थी, जहां जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई. डॉक्टरों के मुताबिक, टैटू पार्लर में इस्तेमाल की गई संक्रमित सुई इसकी मुख्य वजह हो सकती है.
गजनी फिल्म के हीरो की तरह गुरु सिद्धप्पा वाघमारे नाम के एक शख्स ने अपने दुश्मनों के नाम अपने शरीर पर गुदवाए थे. उसकी मौत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 3 वर्ली इलाके में हुए इस हत्याकांड के मामले में छानबीन कर रही है.