लियाम एंड्रयू डॉसन (Liam Andrew Dawson) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और घरेलू क्रिकेट में हैम्पशायर (Hampshire) की ओर से खेलते हैं. डॉसन दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि गेंदबाजी में स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने जुलाई 2016 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और इसके बाद टेस्ट, वनडे और टी20, तीनों प्रारूपों में टीम का प्रतिनिधित्व किया. वह 2019 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहे, हालांकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्हें किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला.
लियाम डॉसन का जन्म 1 मार्च 1990 को इंग्लैंड में हुआ था. उन्होंने बहुत कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. वह तीन साल की उम्र से क्रिकेट से जुड़े और सात साल की उम्र में गोटेकर (Goatacre) क्लब से खेलना शुरू किया. इसके बाद उन्होंने विल्टशायर के चिपेनहैम क्रिकेट क्लब में जूनियर क्रिकेट खेला, जहां उनके प्रदर्शन पर हैम्पशायर की नजर पड़ी और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला.
साल 2006 में हैम्पशायर सेकेंड इलेवन और विल्टशायर के लिए खेलने के बाद उनका चयन इंग्लैंड अंडर-19 टीम के मलेशिया दौरे के लिए हुआ. इस दौरे में उन्होंने मलेशिया के खिलाफ 6 विकेट लेकर ध्यान आकर्षित किया. वर्ष 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट सीरीज में वह इंग्लैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.
घरेलू क्रिकेट में डॉसन ने 2007 में हैम्पशायर के लिए लिस्ट ए क्रिकेट से शुरुआत की. उसी वर्ष उन्होंने यॉर्कशायर के खिलाफ अपना प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) डेब्यू भी किया. 2008 में उन्होंने नॉटिंघमशायर के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी करियर का पहला शतक लगाया. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड लायंस टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे का भी मौका मिला.
फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी लियाम डॉसन कई टीमों का हिस्सा रहे हैं. 2018-19 बांग्लादेश प्रीमियर लीग में उन्हें कोमिला विक्टोरियंस (Comilla Victorians) ने अपनी टीम में शामिल किया. इसके बाद 2022 में द हंड्रेड (The Hundred) टूर्नामेंट के लिए लंदन स्पिरिट (London Spirit) ने उन्हें अपनी टीम में चुना.
जनवरी 2025 में लियाम डॉसन ने हैम्पशायर के साथ नया तीन वर्षीय अनुबंध किया. इसी वर्ष उन्हें प्रतिष्ठित विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर (Wisden Cricketers of the Year) की सूची में भी शामिल किया गया.
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में हुआ. जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया, इस मुकाबले में भारतीय टीम के जीत के सबसे बड़े हीरो अक्षर पटेल रहे. जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया. रनचेज में शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ने भी शानदार पारियां खेलीं.
Shoaib Bashir Replacement Liam Dawson: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 4th Test) के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शोएब बशीर की जगह स्पिनर लियाम डॉसन को शामिल किया गया है. शोएब बशीर लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इंजर्ड हो गए थे.
इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है. 36 वर्षीय डॉसन अब सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे. सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलने वाले डॉसन ने अपने लंबे करियर में 218 फर्स्ट क्लास मैचों में 380 विकेट और 10828 रन बनाए.