scorecardresearch
 
Advertisement

कुश शाह

कुश शाह

कुश शाह

कुश शाह (Kush Shah) एक टेलीविजन अभिनेता हैं, जिन्हें हिंदी कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोली के किरदार से पहचान मिली. शो में उनका पूरा नाम गुलाबकुमार हंसराज हाथी था. कुश शाह ने साल 2008 में बतौर बाल कलाकार इस शो में काम शुरू किया था. उस समय वह काफी छोटे थे और धीरे-धीरे शो के साथ बड़े हुए.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कुश शाह ने डॉक्टर हाथी के बेटे गोली का किरदार करीब 16 साल तक निभाया. इस दौरान उनका किरदार शो की कहानी का नियमित हिस्सा रहा. कुश शाह ने 2024 में इस टीवी शो को छोड़ दिया. शो से अलग होने के बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पर ध्यान देने का फैसला किया.

पढ़ाई पूरी करने के बाद कुश शाह ने मनोरंजन की दुनिया में एक अलग तरह से वापसी की. उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया. इस चैनल के जरिए वह मुंबई की सड़कों पर लोगों से बातचीत करते हैं और उनसे पूछते हैं कि क्या वह उनके घर जाकर खाना बना सकते हैं. 
 

और पढ़ें
Follow कुश शाह on:

कुश शाह न्यूज़

Advertisement
Advertisement