क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) हिंदी टेलीविजन की अभिनेत्री हैं. उन्होंने छोटे पर्दे से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की और अलग अलग धारावाहिकों में कई तरह की भूमिकाएं निभाईं. टेलीविजन के साथ उन्होंने वेब सीरीज और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है.
क्रिस्टल डिसूजा का जन्म 1 मार्च 1990 को मुंबई में एक ईसाई परिवार में हुआ था. वह खुद को धार्मिक विचारों से जुड़ा हुआ मानती हैं. उन्होंने कॉलेज के समय से ही अभिनय की शुरुआत कर दी थी. इसके बाद साल 2007 में उन्हें धारावाहिक कहे ना कहे में काम करने का मौका मिला. यह उनके टेलीविजन करियर की शुरुआती प्रस्तुतियों में शामिल था.
इसके बाद क्रिस्टल ने क्या दिल में है में तमन्ना की भूमिका निभाई. साल 2008 में वह स्टार प्लस के धारावाहिक कस्तूरी में नवनीत के किरदार में नजर आईं. इसी दौरान उन्होंने किस देश में है मेरा दिल में वीरा का किरदार भी निभाया.
साल 2010 में क्रिस्टल डिसूजा ने सोनी टीवी के धारावाहिक बात हमारी पक्की है में तारा की भूमिका निभाई. इसी साल उन्होंने आहट में भी काम किया और यामिनी का किरदार निभाया.
साल 2011 में उन्हें एक हजारों में मेरी बहना है में जीविका वढेरा की भूमिका मिली. इस धारावाहिक में उन्होंने करण टैकर के साथ काम किया. यह शो सितंबर 2013 में समाप्त हुआ. इसके बाद दिसंबर 2013 में वह सोनी टीवी के एक नई पहचान से जुड़ीं. इसमें उन्होंने साक्षी की भूमिका निभाई और करण शर्मा के साथ नजर आईं. यह धारावाहिक सितंबर 2014 में समाप्त हुआ.
साल 2016 में क्रिस्टल ने ब्रह्मराक्षस के साथ टेलीविजन पर वापसी की. इस धारावाहिक में उन्होंने रैना की भूमिका निभाई. साल 2018 में वह कलर्स टीवी के बेलन वाली बहू में रूपा के किरदार में नजर आईं.
टेलीविजन के अलावा क्रिस्टल डिसूजा ने वेब और फिल्म जगत में भी काम किया. उन्होंने फिटरत के जरिए वेब की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह हिंदी फिल्म चेहरे में भी दिखाई दीं. उनके करियर में एक आईटीए अवार्ड और दो गोल्ड अवार्ड भी शामिल हैं.
टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने शादी और मातृत्व को लेकर अपनी सोच साझा की है। 36 वर्षीय क्रिस्टल ने कहा कि वह भविष्य में मां बनना चाहती हैं और एग्स फ्रीज कराने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने इसे देर से बच्चे चाहने वालों के लिए एक विकल्प बताया और नेचुरली मां बनने की उम्मीद जताई।
क्रिस्टल मां बनना चाहती हैं. उन्होंने अब एग्स फ्रीज कराने की इच्छा जाहिर की है. एक्ट्रेस ने कहा कि वो एग्स फ्रीज कराने के बारे में सोच रही हैं.