scorecardresearch
 
Advertisement

किश्वर मर्चेंट

किश्वर मर्चेंट

किश्वर मर्चेंट

किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री और मॉडल हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में की और कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया. इसके अलावा वह रियलिटी शो बिग बॉस 9 में भाग लेने के कारण भी चर्चा में रहीं.

किश्वर मर्चेंट का जन्म 3 फरवरी 1981 को मुंबई में हुआ था. वह एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखत हैं. उनके पिता का नाम सिराज मर्चेंट और माता का नाम रिजवाना मर्चेंट है. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत लोकप्रिय टीवी शो शक्तिमान से की, जिसमें उन्होंने जूलिया नाम का किरदार निभाया था. इसके बाद वह 1998 से 2000 तक प्रसारित हुए शो हिप हिप हुर्रे में नॉनी के किरदार में नजर आईं.

शुरुआती वर्षों में किश्वर ने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया, जिनमें बाबुल की दुआएं लेती जा, देश में निकला होगा चांद, कुटुंब, कसौटी जिंदगी की, कयामत - जब भी वक्त आता है, हातिम और खिचड़ी जैसे शो शामिल हैं. बाद में उन्होंने कई बालाजी टेलीफिल्म्स के धारावाहिकों में भी अभिनय किया.

साल 2008 में किश्वर 'मिले जब हम तुम' में तमन्ना की भूमिका में दिखाई दीं. इसके बाद उन्होंने प्यार की ये एक कहानी में हसीना का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. वह छोटी बहू, अमृत मंथन, तेरी मेरी लव स्टोरीज़, अर्जुन, होंगे जुदा ना हम और परवरिश जैसे धारावाहिकों का भी हिस्सा रहीं.

2012 से 2015 के बीच किश्वर कई चर्चित टीवी शो में नजर आईं. इनमें एक हसीना थी, मधुबाला - एक इश्क एक जुनून, कैसी ये यारियां और इतना करो ना मुझे प्यार प्रमुख हैं. 2015 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 9 में अपने बॉयफ्रेंड सुय्यश राय के साथ भाग लिया. शो के दौरान वह टिकट टू फिनाले टास्क में पहुंचीं, लेकिन अंतिम चरण में घर से बाहर हो गईं.

इसके बाद किश्वर ब्रह्मराक्षस, ढाई किलो प्रेम, सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल और गंगा जैसे टीवी शो में भी दिखाई दीं.

अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो किश्वर मर्चेंट ने 2010 में अभिनेता सुय्यश राय को डेट करना शुरू किया. दोनों ने 16 दिसंबर 2016 को शादी की. 27 अगस्त 2021 को उनके बेटे निर्वैर राय का जन्म हुआ.

 

और पढ़ें
Follow किश्वर मर्चेंट on:

किश्वर मर्चेंट न्यूज़

Advertisement
Advertisement