ज्योतिर्मयी नायक (Jyotirmayee Nayak) ओडिशा की रहने वाली एक पार्श्व गायिका हैं. वह 'इंडियन आइडल 16' की विजेता बनीं. इस जीत के साथ उन्हें ट्रॉफी के अलावा 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली. ज्योतिर्मयी 'इंडियन आइडल' का खिताब जीतने वाली पहली ओडिया लड़की हैं. उनका अगला लक्ष्य बॉलीवुड में पार्श्व गायिका के रूप में अपनी पहचान बनाना है.
ज्योतिर्मयी का संगीत से जुड़ाव बचपन से रहा है. उन्होंने कम उम्र में ही गायन सीखना शुरू कर दिया था. अपने करियर के दौरान उन्होंने ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई गाने गाए हैं और अलग-अलग तरह के संगीत में अपनी प्रस्तुतियां दी हैं. उन्होंने ओडिसी संगीत से लेकर आधुनिक गीतों तक कई शैलियों में काम किया है. ओडिया फिल्म उद्योग यानी ओलिवुड में अपनी पहचान बनाई है.
गायन के अलावा ज्योतिर्मयी नायक म्यूजिक थेरेपिस्ट के रूप में भी काम कर चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने संगीत और अपनी आवाज के माध्यम से लोगों की मदद करने का प्रयास किया. संगीत चिकित्सा के क्षेत्र में उनका यह अनुभव उनके करियर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
इंडियन आइडल 16 के फाइनलिस्ट तनिष्क शुक्ला भले ही ट्रॉफी हारे, लेकिन फैंस के दिलों में उन्होंने तगड़ी पहचान बनाई है. तनिष्क का ये सफर स्ट्रगलिंग रहा था. वो टीनएज में क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझे थे.
करीब 9 महीने के लंबे मुकाबले के बाद ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने Indian Idol Season 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. शानदार सिंगिंग से उन्होंने जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया.