हुमायूं कबीर ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित होने के बाद 22 दिसंबर 2025 को अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाई है जिसका नाम जनता उन्नयन पार्टी (Janta Unnayan Party) रखा. पार्टी बनने के साथ ही कबीर ने एलान किया कि उनकी नई पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है.
पार्टी का चुनाव चिन्ह अभी निश्चित नहीं हुआ है.
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच तनाव और हिंसक झड़प हुई. भाजपा नेता केशव पोद्दार और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच प्रतिमा स्थापना का श्रेय लेने की होड़ ने विवाद को उग्र कर दिया. भाजपा समर्थकों ने जीटी रोड जाम किया और पुलिस फाड़ी के बाहर धरना दिया.