scorecardresearch
 
Advertisement
  • Hindi News
  • अपर्णा रांगड़
अपर्णा रांगड़

अपर्णा रांगड़

Chief Sub Editor , TVTN

aparna.rangar@aajtak.com

अपर्णा रांगड़ उन पत्रकारों में हैं, जो खबरों को गहराई से समझती हैं. आजतक में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रहीं अपर्णा राजनीति, देश-दुनिया से लेकर ह्यूमन एंगल वाली खबरों तक पर मजबूत पकड़ रखती हैं और ज्वलंत मुद्दों पर उनकी समझ साफ दिखती है. वे पिछले करीब 7 साल से मीडिया में सक्रिय हैं.

अपर्णा ने अपने करियर में कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. आजतक से पहले वे TV9 Bharatvarsh में रहीं, जहां उन्होंने नेशनल और हाइपर लोकल डेस्क का हिस्सा रहते हुए डिजिटल पत्रकारिता की तेज रफ्तार में अपनी मजबूत पहचान बनाई. अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की. हैदराबाद दफ्तर में काम करते हुए उन्होंने देश-दुनिया और रिसर्च और एनालिसिस बेस्ड खबरों पर गहराई से काम किया. 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से ताल्लुक रखने वाली अपर्णा ने देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. बेचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में उन्हें गोल्ड मेडल हासिल है. जोशीमठ के दरकते पहाड़ हों या धराली में फटे बादलों के बाद की त्रासदी. अपर्णा ने ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर पूरे जुनून और गंभीरता से काम किया है, जिसे काफी सराहा गया. 

अपर्णा की खासियत सिर्फ खबरों की समझ नहीं, बल्कि अपने पहाड़ और पहाड़ी कल्चर से उनका गहरा जुड़ाव भी उन्हें खास बनाता है. उत्तराखंड की परंपराओं, लोकजीवन और वहां की असली पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश उनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा है. उत्तराखंड उनके लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक गहरा जुड़ाव है, जो उनके नजरिए और संवेदनशीलता को लगातार आकार देता है.

READ MORE...

Follow अपर्णा रांगड़ on:

Advertisement
Advertisement