''ड्रैगन' (Dragon) साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित एक्शन-थ्रिलर फिल्मों में से एक है. इस मेगा बजट फिल्म में सुपरस्टार जूनियर NTR एक दमदार भूमिका निभा रहे हैं, जबकि इसके निर्देशक प्रशांत नील हैं. 'ड्रैगन' 11 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. वीडियो में डार्क गैंगस्टर वर्ल्ड, इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क और बड़े स्तर का एक्शन दिखाया गया है.
फिल्म की कहानी अफीम के कारोबार और उसे कंट्रोल करने वाले दो बड़े गैंग्स के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है. वीडियो के अनुसार, अंग्रेजों के भारत छोड़ने के बाद यह नेटवर्क और मजबूत हो गया. कहानी में दो संगठनों का जिक्र है- अफगान ट्रेडिंग कंपनी (ATC) और गोल्डन ट्रेडिंग कंपनी.
फिल्म के फर्स्ट लुक में सबसे पहले ATC से जुड़े कई विलेन किरदारों को दिखाया गया है. ये किरदार भारत के अलावा अफगानिस्तान, सोमालिया और अफ्रीका जैसे इलाकों में फैले नेटवर्क का हिस्सा बताए गए हैं. इससे साफ है कि फिल्म की कहानी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर दिखाई जाएगी.
जिस स्टारलाइनर की 2024 की उड़ान में एस्ट्रोनॉट्स की वापसी टल गई थी, अब नासा उसी स्पेसक्राफ्ट को फिर मिशन पर भेजने की तैयारी कर रहा है. पहले इसकी बिना क्रू उड़ान होगी, उसके बाद 2028 में एस्ट्रोनॉट्स की वापसी की तैयारी है.
अंतरिक्ष में बिताए 20 दिनों ने शुभांशु शुक्ला को धरती और जिंदगी को देखने का एक नया नजरिया दिया. ISS से धरती का नजारा, स्पेस की विशालता, मिशन की चुनौतियां और गगनयान के लिए मिली सीख, उन्होंने अपने अनुभवों के जरिए साझा की.
प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘ड्रैगन’ का फर्स्ट लुक आ गया है और वीडियो देखकर फैन्स का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया है. डार्क गैंगस्टर वर्ल्ड, खूंखार विलेन्स, अनिल कपूर की एंट्री और जूनियर एनटीआर का मास अवतार— ड्रैगन का स्केल KGF और सालार से भी ज्यादा भौकाली नजर आ रहा है.