डॉ. एमएच खान (Dr M H Khan) उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े एक नेता हैं. वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर उनकी नियमित उपस्थिति टीवी डिबेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखने को मिलती है. पार्टी की नीतियों और विभिन्न विषयों पर वह आधिकारिक पक्ष रखते हैं.
डॉ. एमएच खान का राजनीतिक सफर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से जुड़ा रहा है. वह लंबे समय तक बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे.
मार्च 2026 में डॉ. एमएच खान ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ सपा जुड़ गए. लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुए. पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद उन्हें समाजवादी पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया.
एमएच खान की राजनीतिक गतिविधियां मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश पर केंद्रित हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर भी वह पार्टी की ओर से अपनी बात रखते हैं. चुनावी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रमों के दौरान उनकी सक्रिय मौजूदगी बनी रहती है.
लखनऊ में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' के मंच पर खास तौर पर आमंत्रित रहे यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ़ और हज मामलों के पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा, समाजवादी पार्टी प्रवक्ता डॉ. एमएच खान, यूपी में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली. '80:20 का खेल...पास या फेल!' नाम के सेशन ने उन्होंने क्या कुछ कहा, जानने के लिए देखें ये पूरा सेशन.