लोगनाथन मुरुगन (Loganathan Murugan) एक राजनीतिज्ञ और अधिवक्ता हैं. एल. मुरुगन ने 13 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
वह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying) और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री (Ministry of Information and Broadcasting.) रहे हैं. 7 जुलाई 2021 को, उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था, इससे पहले वे भारतीय जनता पार्टी (Ex BJP President) की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष थे. 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनें.
मुरुगन का जन्म 29 मई 1977 को तमिलनाडु के नमक्कल जिले के कोनूर में हुआ था (L Murugan Date Of Birth). वे एक तेलुगु भाषी अरुंथथियार परिवार से ताल्लुक रखते हैं. इनके पिता एल वरुदम्मल हैं(L Murugan Family).
मुरुगन ने तमिलनाडु के डॉ. अम्बेडकर लॉ कॉलेज, चेन्नई से कानून की डिग्री हासिल की और मद्रास विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की हैं. 1997 में अपने कॉलेज के दिनों में ही वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए. उन्होंने कम से कम 15 वर्षों तक कानून का अभ्यास किया है और मद्रास उच्च न्यायालय में भारत सरकार के स्थायी वकील के रूप में भी काम किया है. एक वकील के रूप में वह भाजपा की ओर से विभिन्न मामलों में पेश हुए हैं (Dr L Murugan Education).
मुरुगन ने आरएसएस (RSS) में रहते हुए अनुसूचित जाति (SC) डिवीजन के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कार्य किया. 2011 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में, उन्होंने भाजपा के टिकट पर रासीपुरम सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें केवल 1800 वोट मिले. उन्होंने कुछ समय के लिए केरल के प्रभारी के रूप में कार्य भी किया. वे 2017 से 2020 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे. 12 मार्च 2020 को उन्हें भाजपा तमिलनाडु इकाई का प्रमुख बनाया गया. वह अरुंथथियार समुदाय से इस पद को संभालने वाले पहले व्यक्ति हैं. मुरुगन आजादी के बाद से केंद्रीय मंत्री बनने वाले अरुंथथियार समुदाय के पहले व्यक्ति हैं. उनके खिलाफ कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज है (Dr L Murugan Pilitical Career).
वे अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा पर अच्छी पकड़ रखते हैं.
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @Murugan_MoS है. उनके फेसबुक पेज का नाम Dr.L.Murugan है. वह इंस्टाग्राम पर murugan_tnbjp यूजरनेम से एक्टिव हैं.
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई है. यह सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, 2 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख है, जबकि 12 नवंबर को मतदान होगा. नतीजा विधायकों के वोट से तय होगा.
MP Rajya Sabha By-election: मध्य प्रदेश की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव होगा. BJP के बाहरी राज्य के नेता को उम्मीदवार बनाने की चर्चा है. वनाथी श्रीनिवासन समेत संभावित नामों पर पार्टी में मंथन जारी है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुरुगन ने तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने के लिए पद छोड़ने का फैसला किया था. उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की इच्छा भी जताई है. उनके इस्तीफे के बाद मोदी मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं.
केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने का ऐलान किया है. उनका कहना है कि वह 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए पूरा समय देना चाहते हैं. मुरुगन ने गांव-गांव जाकर लोगों से मिलने और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन का विस्तार करने की इच्छा जताई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के आवास पर पोंगल समारोह में हिस्सा लिया है. उन्होंने यहां गौसेवा भी की. इससे पहले पीएम ने मकर संक्रांति, भोगाली बिहू और पोंगल के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और पोंगल को तमिल परंपराओं की समृद्धि का प्रतीक बताया.
PM Narendra Modi ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री L Murugan के घर Pongal celebration में लिया हिस्सा. बोले– यह मेरे लिए सौभाग्य की बात, तमिल परंपराओं की सराहना.
बीजेपी को एहसास है कि पीएमके और टीएमसी जैसी पार्टियों का समर्थन सिर्फ पोडियम पर कुर्सियां भरने के लिए है. ये दल सिर्फ चुनिंदा इलाकों में ही अपनी पकड़ रखते हैं. अगर DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ एक गंभीर चुनौती पेश करनी है, तो NDA को पूरे तमिलनाडु में जनाधार रखने वाली पार्टी की जरूरत है और AIADMK एकमात्र ऐसी पार्टी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार में मंत्री एल मुरुगन के घर पोंगल मनाया. पीएम रविवार सुबह के कामराज लेन पर स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे, जहां सुबह दस बजे पोंगल का कार्यक्रम शुरू हुआ. इस दौरान उन्होंने अनुष्ठान में भी भाग लिया और सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं. देखें अपने संबोधन में क्या बोले पीएम मोदी.