डेंगू मच्छर के काटने से फैलता है- Dengue. गंदे और जमा हुए पानी में जन्में मच्छरों में डेंगू वायरस होता है. इसका लक्षण आमतौर पर संक्रमण के तीन से चौदह दिन बाद शुरू होता है. डेंगू में तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और त्वचा पर दाने और खुजली हो सकता है. ठीक होने में आम तौर पर दो से सात दिन लगते हैं- Dengue Symptoms.
कुछ मामलों में, यह बीमारी अधिक गंभीर हो जाता है. ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या बहुत कम हो जाता है और ब्लड प्लाज्मा का रिसाव होता है.
डेंगू एडीज जीनस के मादा मच्छरों की कई प्रजातियों में से एक एडीज एजिप्टी द्वारा फैलता है. वायरस के पांच सीरोटाइप होते हैं.
डेंगू के मामले पश्चिम बंगाल में तेजी से बढ़ रहे हैं. 6 अगस्त से 11 सितंबर के बीच मरीजों की संख्या दोगुनी से अधिक बढ़कर 5,002 हो गई है. मुर्शिदाबाद जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 1,072 मामले दर्ज किए गए हैं.
बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शरदवत मुखर्जी ने कहा कि कृपया लड़कियों को स्कर्ट पहनकर स्कूल न भेजें. उन्हें ऐसे सलवार पहनने दें जिससे उनके पैर ढके रहें. घुटनों तक के मोज़े न पहनें. घुटनों तक के मोज़े पैरों से चिपक जाएंगे. मोज़े बहुत पतले होते हैं. लड़कियों को सलवार पहनने दें.
मच्छर सिर्फ खून नहीं खोजता, वह इंसान को उसकी गंध से भी पहचानता है. IIT कानपुर की रिसर्च इसी 'सूंघने' की क्षमता और दिमाग के कनेक्शन को समझकर डेंगू रोकने का रास्ता तलाश रही है.
डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से बचाव को लेकर नई रिसर्च में खास कोटिंग को लेकर उम्मीद जगी है. कोलंबिया में पानी की टंकियों पर की गई इस कोटिंग से डेंगू के मामलों में 45 प्रतिशत ज्यादा कमी देखी गई. इसकी लागत करीब 170 रुपये सालाना बताई गई है और असर 12 महीने से ज्यादा रहा.
चुराचांदपुर में बुखार और संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है. स्कूलों में जागरूकता अभियान से लेकर मच्छरों के ठिकाने खत्म करने तक, प्रशासन ने कई स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी हैं.
स्वरा भास्कर को डेंगू होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर शेयर की है. इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस भी डेंगू की चपेट में आ गई हैं.
भारत में डेंगू वैक्सीन क्यूडेंगा को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंजूरी दी है. यह वैक्सीन 4 से 60 वर्ष के लोगों के लिए है और दो खुराक में दी जाएगी. वैक्सीन के बारे में स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत लहारिया ने अपनी राय दी है.
भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ने जापान की दवा कंपनी ताकेदा की क्यूडेंगा डेंगू वैक्सीन को 4 से 60 वर्ष के आयु वर्ग के लिए मंजूरी दी है. यह भारत की पहली स्वीकृत डेंगू वैक्सीन है जो गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करती है.
भारत में पहली बार डेंगू से बचाव के लिए QDENGA वैक्सीन को DCGI की मंजूरी मिल गई है. ये वैक्सीन 4 से 60 साल की उम्र के लोगों के लिए है और इसे लगवाने से पहले डेंगू का टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी.
गर्मी और बारिश के मौसम में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है. ऐसे में घर के साथ-साथ गार्डन को भी मच्छरों से बचाना जरूरी है.मच्छर सबसे ज्यादा रुके हुए पानी में पनपते हैं इसलिए गमलों की ट्रे, बाल्टी, बर्ड बाथ और अन्य कंटेनरों में पानी जमा न होने दें.
पेंटागन के लीक दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि कोल्ड वॉर के दौरान अमेरिकी सेना ने मच्छरों और टिक्स को जैविक हथियार के रूप में विकसित करने के लिए नागरिकों और सैनिकों पर गुप्त परीक्षण किए थे.
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि 2026 में एक बहुत मजबूत अल-नीनो बनने वाला है, जो इतिहास के सबसे खतरनाक अल-नीनो में से एक हो सकता है. दुनिया भर में बाढ़, सूखा और रिकॉर्ड गर्मी का खतरा बढ़ जाएगा.
दिल्ली नगर निगम के अनुसार अप्रैल 2026 में डेंगू के 52 मामले दर्ज हुए, जो पांच साल में सबसे ज्यादा हैं. जनवरी से अप्रैल तक कुल 107 केस सामने आए. साथ ही मलेरिया के 29 मामले भी मिले. बढ़ते मामलों की वजह रुक-रुक कर बारिश को बताया जा रहा है.
भारतीय स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल को डेंगू और चिकनगुनिया एक साथ होने की खबर सामने आई है. चहल ने 18 दिसंबर को कंफर्म किया कि डेंगू और चिकनगुनिया होने की वजह से वो क्रिकेट से दूर हैं.
IIT दिल्ली ने मच्छर भगाने वाला खास डिटर्जेंट बनाया. पाउडर और लिक्विड दोनों रूपों में है. कपड़े धोने से ही मच्छर दूर भागते हैं, क्योंकि कपड़ा उन्हें बदबूदार लगता है. हर धुलाई में सुरक्षा नई हो जाती है. लैब टेस्ट में 100% कामयाब. पेटेंट कर लिया गया है. जल्द बाजार में आएगा. अब डेंगू-मलेरिया से आसानी से बचाव.
आइसलैंड में पहली बार मच्छरों का पता चला है. यह एक ऐसा देश था जहां मच्छर नहीं पाए जाते थे लेकिन अब ये देश भी मच्छरों से अछूता नहीं रहा. ठंडे देश आइसलैंड में भी मच्छरों की मौजूदगी से वैज्ञानिक चिंतित हैं.
दिल्ली इन दिनों पोस्ट-मॉनसून सीजन में बुखार के मामलों से जूझ रही है. मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले 6 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं, जबकि डेंगू का खतरा भी कम नहीं हुआ है. स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है और मच्छर नियंत्रण अभियान तेज कर दिया गया है.
Delhi में मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले 6 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गए, जबकि डेंगू का खतरा भी कम नहीं हुआ है.
ब्राजील में दुनिया की सबसे बड़ी 'मच्छर फैक्ट्री' खुली, जो वोल्बैकिया बैक्टीरिया से संक्रमित मच्छर बनाती है. ये मच्छर डेंगू, जिका और चिकनगुनिया रोकते हैं. हर हफ्ते 10 करोड़ अंडे तैयार होंगे, जो 1.4 करोड़ लोगों को बचाएंगे. कुरितिबा में शुरू यह फैक्ट्री ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ काम करती है.
Brazil ने खोली “मच्छरों की सुपर फैक्ट्री” ये मच्छर 1.4 करोड़ लोगों को डेंगू से बचाएंगे, जानिए कैसे
How To Protect From Dengue: एक्टर इमरान हाशमी को डेंगू हो गया है. अगर इमरान डेंगू से पीड़ित हो सकते हैं, तो आपको भी हो सकता है क्योंकि भारत में मानसून जल्दी आ गया है. ऐसे समय में लोगों को डेंगू से सावधान रहने की जरूरत है इसलिए, हमें इसके लक्षणों को पहचानना और इससे बचने के तरीके जानना जरूरी है ताकि आप सुरक्षित रह सकें.