दयानिधि मारन (Dayanidhi Maran) भारत के प्रमुख राजनेताओं में गिने जाते हैं और DMK के अहम नेताओं में शामिल हैं. वे चेन्नई सेंट्रल लोकसभा सीट से चार बार सांसद चुने जा चुके हैं- 2004, 2009, 2019 और 2024 के आम चुनावों में.
दयानिधि मारन का जन्म 5 दिसंबर 1966 को हुआ था. वे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन के बेटे हैं. इसके अलावा, वे तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के भतीजे भी हैं. उनका परिवार राजनीति और मीडिया दोनों क्षेत्रों में काफी प्रभावशाली रहा है. उनके बड़े भाई कलानिधि मारन देश के जाने-माने उद्योगपति हैं और Sun Group के संस्थापक हैं. वे आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भी जुड़े रहे हैं.
दयानिधि मारन ने अपनी स्कूलिंग चेन्नई के डॉन बॉस्को स्कूल, एग्मोर से की. इसके बाद उन्होंने लोयोला कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने अमेरिका के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से “ओनर/प्रेसिडेंट मैनेजमेंट प्रोग्राम” (OPM) किया, जो खासतौर पर बिजनेस ओनर्स और लीडर्स के लिए होता है.
दयानिधि मारन को मीडिया, टीवी, केबल टेक्नोलॉजी, पॉलिटिकल इकोनॉमी और मैनेजमेंट जैसे कई क्षेत्रों में अच्छा अनुभव है. वे कई अंतरराष्ट्रीय सेमिनार और कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिससे उनकी पहचान एक समझदार और अनुभवी नेता के रूप में बनी है.
दयानिधि मारन की शादी प्रिया से हुई है, जो प्रसिद्ध The Hindu समूह से जुड़े परिवार से आती हैं. प्रिया, कस्तूरी एंड सन्स के डायरेक्टर रमेश रंगराजन की बेटी हैं. दंपत्ति के एक बेटा और एक बेटी है.
तमिलनाडु के करीब 50 भारतीय पर्यटक नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण फंसे हुए हैं. डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने विदेश मंत्रालय से तत्काल मदद की मांग की है. फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव दलों को सक्रिय करने की अपील की है. तमिलनाडु स कुल 57 पर्यटक 13 दिन के टूर पर थे, जिनमें से 37 अभी भी लापता हैं.