scorecardresearch
 
Advertisement

चरण बोरो

चरण बोरो

चरण बोरो

चरण बोरो (Charan Boro) असम के एक प्रमुख नेता हैंअसम विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए की जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण की. हिमंता बिस्वा सरमा सरकार के दूसरे कार्यकाल में चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली. 

वह Bodoland People's Front (BPF) पार्टी से जुड़े हुए हैं, जो खास तौर पर असम के बोडो समुदाय के हितों की राजनीति करती है. चरण बोरो 2016 से मजबत विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने पहली बार इसी सीट से चुनाव जीतकर असम विधानसभा में प्रवेश किया और तब से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. 

उनका जन्म 1 जुलाई 1979 को असम के उदलगुड़ी जिला के रंगागढ़ इलाके में हुआ था. उनके पिता का नाम नवीन बोरो और माता का नाम अंपुली बोरो है. ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले चरण बोरो ने स्थानीय समाज और बोडो समुदाय के मुद्दों को राजनीति में प्रमुखता से उठाया. 

राजनीतिक रूप से वह बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के महत्वपूर्ण नेताओं में गिने जाते हैं. उनकी जीत को बोडोलैंड क्षेत्र के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के रूप में भी देखा गया, क्योंकि BPF लंबे समय से बोडो समाज की आवाज को राज्य स्तर पर मजबूत करने की कोशिश करती रही है.

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद चरण बोरो की पहचान एक ऐसे नेता के रूप में बनी है, जो क्षेत्रीय मुद्दों, विकास और बोडो समुदाय के हितों पर खास ध्यान देते हैं.

और पढ़ें

चरण बोरो न्यूज़

Advertisement
Advertisement