बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश का असर साफ दिखाई दे रहा है। यूपी से दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दो राष्ट्रीय महासचिव, दो राष्ट्रीय मंत्री और दो मोर्चों की जिम्मेदारी पार्टी नेताओं को मिली है. रेखा वर्मा, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, संगीता यादव, अमरपाल मौर्य, भोला सिंह और कुंवर बासित अली जैसे चेहरों के जरिए बीजेपी ने OBC, दलित, ब्राह्मण, यादव, कुर्मी और मुस्लिम समीकरण को साधने की कोशिश की है.