बरगढ़
बरगढ़ (Bargarh), पूर्वी भारत में ओडिशा राज्य का एक प्रशासनिक जिला है (District of Odisha). बरगढ़ शहर इसका जिला मुख्यालय है. जिले को 1 अप्रैल 1993 को संबलपुर के तत्कालीन जिले से अलग कर एक नया जिला बनाया गया था (Formation of Bargarh). बरगढ़ जिला छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा के पश्चिमी भाग में स्थित है. यह उत्तर पश्चिम में छत्तीसगढ़ के महासमुंद और रायगढ़ जिलों, उत्तर में झारसुगुडा जिले, पूर्व में संबलपुर जिले, दक्षिण में सुबरनपुर और बलांगीर जिलों और पश्चिम में नुआपाड़ा जिले की सीमा में है (Bargarh Geographical Location). इसका क्षेत्रफल 5,837 वर्ग किमी है (Bargarh Area). बरगढ़ जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं (Bargarh Constituencies).
बरगढ़ मुख्य रूप से खुला मैदान है, जिसमें कई छोटी पहाड़ियां हैं. जिले की आबादी 14,81,255 है (Bargarh Population). जिले में 50.58% पुरुष और 49.42% महिलाएं हैं (Bargarh Sex Ratio). इस जिले की साक्षरता दर 66.42% है (Bargarh Literacy). यहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या क्रमश: 20.17% और 18.98% हैं (Bargarh OBC).
इस क्षेत्र में 1891 में उड़िया भाषा आंदोलन हुआ था और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया (Bargarh Language Movement). यह जिला कई स्वतंत्रता सेनानियों का गढ़ रहा है (Freedom Fighters from Bargarh).
ओडिशा के तुलसीराम बरिहा को दोस्तों ने पहले लूटा और फिर जमकर पीटा. बाद में उसे मरा समझकर अंधे कुएं में फेंक दिया. मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था. 96 घंटे बाद उस कुएं में एक रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया. इसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया. पढ़ें पूरी कहानी.
ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक युवक की जीवटता ने सभी को हैरान कर दिया. आरोप है कि दोस्त ने हमला कर उसे मृत समझकर सुनसान कुएं में फेंक दिया था. युवक चार दिन तक बिना खाना-पानी के कुएं में फंसा रहा. आखिरकार एक ग्रामीण ने उसकी आवाज सुनी, जिसके बाद पुलिस और दमकल टीम ने उसे जिंदा बाहर निकाला.
ओडिशा के बरगढ़ जिले से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां 13 साल की छात्रा ने पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया. यह घटना गाईसिलाट थाना क्षेत्र के फिरिंगमाल गांव की है. बीते एक महीने में राज्य में इस तरह का यह चौथा मामला है, जिसने समाज और प्रशासन दोनों को झकझोर दिया है.
ओडिशा के बड़गड़ जिले में सोहेला-पड़मपुर रोड पर तेज रफ्तार SUV के खड़े ट्रक से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ओडिशा के बरगढ़ में संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और उनके दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर डाली. चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां आ पहुंचे. उन्हें देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया. मामले में जांच जारी है.