बैड बॉय 2023 की हिंदी-भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसका निर्माण अंजुम कुरैशी और साजिद कुरैशी ने किया है. फिल्म में नवागंतुक नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं. यह 2015 की तेलुगु फिल्म सिनेमा छूपिस्था मावा की रीमेक है.
रघु, एक तथाकथित "बैड बॉय", रितुपर्णा नाम की एक छात्रा से प्यार करने लगता है, जिसके पिता बहुत सख्त हैं और उनके रिश्ते के खिलाफ हैं. रितुपर्णा का दिल जीतने के लिए रघु उसके पिता के सामने अपनी योग्यता साबित करने की कोशिश करता है.
एक्ट्रेस अमरीन कुरैशी ने बैड बॉय फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है. फिल्मों में आने से पहले ही अमरीन के लुक की तुलना कियारा आडवाणी से लगातार होती रही है. इस पर अमरीन ने रिएक्ट किया है.
बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से रिलीज हुई एकाध फिल्में छोड़ दें, तो यह एहसास होता है कि वक्त आ गया है कि इंडस्ट्री के दिग्गज अब खुद का आत्ममंथन करें और अपने गिरते हुए कंटेंट के स्तर पर गंभीरता से विचार करें. वर्ना जो हाल दिख रहा है, उसमें लाजिमी है कि बॉलीवुड से दर्शकों का विश्वास उठ जाएगा.