एश्ले बार्टी, टेनिस खिलाड़ी
एश्ले बार्टी (Ashleigh Barty) एक ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर टेनिस खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर हैं (Australian professional tennis player). वह महिला टेनिस संघ (WTA) की सिंगल्स रैंकिंग्स में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी हैं. बार्टी तीन बार की ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन हैं. वह 2021 विंबलडन और 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन हैं (2022 Australian Open Champion). वह ग्रैंड स्लैम डबल्स चैंपियन भी रही हैं. उन्होंने कोको वेंडेवेगे (CoCo Vandeweghe) के साथ 2018 यूएस ओपन जीता था. 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन तक, बार्टी ने डब्ल्यूटीए टूर पर 15 सिंगल्स खिताब और 12 डबल्स खिताब जीते हैं.
एश्ले बार्टी का जन्म 24 अप्रैल 1996 को क्वींसलैंड के इप्सविच में हुआ था (Ashleigh Barty Age). उनकी माता-पिता का नाम जोसी और रॉबर्ट बार्टी है (Ashleigh Barty Parents). बार्टी ने वुडक्रेस्ट स्टेट कॉलेज में पढ़ाई की है (Ashleigh Barty Education). उनकी दो बड़ी बहनें हैं जिनका नाम सारा और अली है (Ashleigh Barty Sisters). बार्टी ने ब्रिस्बेन में चार साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू कर दिया था.
बार्टी ने 2011 में विंबलडन में गर्ल्स सिंगल्स खिताब जीता था. इसके बाद डबल्स में केसी डेलाक्वा के साथ तीन ग्रैंड स्लैम में उपविजेता रहीं. 2014 सीज़न के अंत में, बार्टी ने टेनिस से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया. इस दौरान उद्घाटन महिला बिग बैश लीग सीजन के लिए ब्रिस्बेन हीट टीम ने बार्टी को साइन किया था (WBBL Brisbane Heat).
बार्टी ने 2016 में टेनिस में वापसी की. 2017 में, उन्होंने मलेशियाई ओपन में अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता (Ashleigh Barty first WTA title ). बार्टी ने 2018 में यूएस ओपन डबल्स का खिताब जीता. उन्होंने 2019 में फ्रेंच ओपन में जीत दर्ज कर अपने पहले ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब पर कब्जा जमाया. बार्टी ने 2021 में पांच खिताब जीते, जिसमें 2021 विंबलडन चैंपियनशिप में उनकी दूसरी ग्रैंड स्लैम सिंगल्स ट्रॉफी शामिल थी. 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने खिताब के साथ, उन्होंने तीनों सतहों – क्ले, ग्रास और हार्ड कोर्ट पर सिंगल्स में शानदार जीत हासिल की (Ashleigh Barty Grand Slam Victories).
बार्टी की अगुवाई में 2019 फेड कप में ऑस्ट्रेलिया उपविजेता बना था और 2021 में टोक्यो ओलंपिक में बार्टी ने मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीता था.
टेनिस जगत में चार ग्रैंड स्लैम खिताब जुत चुकीं एश्ले बार्टी अब क्रिकेट के मैदान पर अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगी. 22 नवंबर को केर्न्स में होने वाला यह मुकाबला उनके शानदार करियर के एक अलग अध्याय की याद भी दिलाएगा.