अमित चाचाण (Amit Chachan) राजस्थान के एक राजनीतिज्ञ हैं. वह नोहर निर्वाचन क्षेत्र (Nohar Constituency, Rajasthan) से 15वीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य हैं. वह कांग्रेस के (Congress) नेता है. 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्हें कुल 2,02,003 वोटों में से 93,851 वोट मिले थे. वह 2019 से स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति के सदस्य हैं. अमित चाचाण 2002-2004 तक जिला युवक कांग्रेस, हनुमानगढ़ के महासचिव भी रहे हैं और नोहर नगरपालिका के अध्यक्ष भी थें.
उनका जन्म 5 जुलाई 1984 को नोहर में हुआ था. उनके पिता का नाम राजेन्द्र चाचाण और मां का नाम उर्मिला देवी चाचाण हैं. उन्होंने माध्यमिक शिक्षा ग्रहण की है. अमित चाचाण ने 2009 में पूजा चाचाण से शादी की और दोनों के एक बेटा और एक बेटी है (Amit Chachan Family).