लेह में आए जल प्रलय से फिर साबित हो गया कि कुदरत के आगे इंसान कितना बेबस है. जम्मू के गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल में लेह और लद्दाख की कई लड़कियां पढ़ती हैं. यह लड़कियां कुदरत के कहर से तो बच गईं, लेकिन इन्हें अपने परिवार वालों की सलामती की कोई खबर नहीं मिल रही.