कई बार ऐसा होता है कि कहीं कोई म्यूजिक या फिर कोई सॉन्ग चल रहा होता है और आपको ये समझ नहीं आता कि वो गाना कौन सा है. ये पता लगाने के लिए मुमकिन है आपने Shazam ऐप का यूज किया होगा. अगर आप गूगल पिक्सल यूजर हैं तो पिक्सल में भी ये इनबिल्ट फीचर मिलता है.
अगर आप आईफोन यूजर हैं तो भी आप बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के ही ये पता लग सकते हैं कि आस पास कौन सा सॉन्ग या कौन सा म्यूजिक चल रहा है. चूंकि Shazam को ऐपल ने 2018 में ही खरीद लिया था. इसलिए ये फीचर अब iPhone में बिना किसी ऐप के ही काम करता है.
गौरतलब है कि म्यूजिक डिटेक्शन का ये फीचर ऐपल ने iOS 14.2 अपडेट के साथ दिया है जो कुछ महीने पहले ही आया है. यानी अगर आपके पास कोई भी आईफोन का मॉडल है और आपने उसे iOS 14.2 में अपडेट कर लिया है तो ये फीचर आपके फोन में उपलब्ध है.
इस फीचर को यूज करना बेहद आसान है. सबसे पहले आपको अपने आईफोन की सेटिंग्स में जा कर कंट्रोल सेंटर ओपन करना है. अब यहां आपको एक लिस्ट जैसा मिलेगा. इसमें दो तरह के कंट्रोल्स दिखेंगे - पहला वो जो आपके कंट्रोल सेंटर में मौजूद हैं और दूसरा ऑप्शन होगा जिसे आप कंट्रोल सेंटर में ऐड कर सकते हैं.
स्क्रॉल करके नीचे जाएंगे तो आपको Shazam के लोगो के साथ Music Recognition लिखा हुआ मिलेगा. यहां + साइन को टैप करते ही ये फीचर अब आपके कंट्रोल सेंटर में ऐड हो चुका है. लेकिन इसे यूज भी करना होगा.