scorecardresearch
 

रोबोट के बीच होगी मुक्केबाजी, चीन में शुरू हुई कमाल की चैंपियनशिप

चीन में अब रोबोट्स लैब्स से निकल रिंग में मुक्केबाजी करते हुए नजर आएंगे. ये ह्यूमनॉइड रोबोट एक दूसरे के ऊपर मुक्के और घूंसे बरसाते हुए नजर आएंगे. इसके लिए टीम को मु्फ्ट में रोबोट दिए जाएंगे, टीम को इनको प्रोग्राम करना होगा ताकि वह बॉक्सिंग रिंग में जीत सकें. जीतने वाले टीम को 13 करोड़ रुपये की कीमत वाला गोल्ड चैंपियन बेल्ट दी जाएगी.

Advertisement
X
चीन रोबोट करेंगे फाइट. (Photo: Screengrab, YT/ Engineai Robot)
चीन रोबोट करेंगे फाइट. (Photo: Screengrab, YT/ Engineai Robot)

चीन में फुटबॉल के बाद अब रोबोट बॉक्सिंग रिंग में मुक्केबाजी करेंगे. चीन के शेनजेन प्रांत में फ्री ह्यूमनॉयड रोबोट कॉम्बैट लीग की शुरुआत हुई है. इस लीग में रोबोट्स आपस में फाइट करेंगे और इसका नाम अलीटमेट रोबोट नॉकआउट लीग है. 

इस लीग में जीतने वाले को गोल्ड चैंपियनशिप बेल्ट दी जाएगी, जिसकी कीमत 1.44 मिलियन डॉलर (करीब 13 करोड़ रुपये) है. यह रकम इवेंट आर्गनाइजर द्वारा दी जाएगी. इस मैच में रोबोट एक दूसरे पर मुक्के बरसाएंगे और उनके ऊपर किक लगाएंगे. आइए इनके बारे में जानते हैं. 

रोबोट्स को ट्रेन करना होगा 

लीग में हिस्सा लेने वाले पार्टिसिपेंट्स को अपने रोबोट को ट्रेन करना होगा, जिसके लिए उनको मुफ्त कीमत में EngineAI का T800 रोबोट दिया  जाएगा. 

यह भी पढ़ें: आ रही स्मार्टफोन को टक्कर देने वाली डिवाइस, सीधा सेटेलाइट से होगी कनेक्ट, Elon Musk की तैयारी

चीन अपने टेक्नोलॉजी को शोकेस करना चाहती है 

एक्सपर्ट के मुताबिक चीन इस लीग की मदद से अपनी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को शोकेश करके दिखाएंगे. साथ ही इस लीग के तहत कॉम्प्टीशन इस साल के दिसंबर तक चलेगी. 

Advertisement

पूरे साल चलेगी ये लीग 

EngineAI ने T800 ह्युमनॉयड को बीते साल दिसंबर की शुरुात में लॉन्च किया जु चाका है. वीडियो में दिखाया जा चुका है कि इन रोबो्स के मूव और परफॉर्मेंस कितनी क्लीन और बेहतर है.

यह भी पढ़ें: आ रही स्मार्टफोन को टक्कर देने वाली डिवाइस, सीधा सेटेलाइट से होगी कनेक्ट, Elon Musk की तैयारी

रोबोट्स में हो चुका है मैच  

चीन में बीते साल ह्यूमनॉयड रोबोट्स की टीम के बीच में फुटबॉल मैच हो चुका है. ये फ्री ह्यूमनॉयड रोबोट्स थे और अपने शॉट के फैसले खुद ले रहे थे. इस दौरान जो रोबोट मैदान पर घायल हुए उन्हें उठाने के लिए रोबोट वर्कर ही मैदान पर उतरे थे. इन रोबोट्स के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली थी. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement