scorecardresearch
 

आज से करोड़ों लोगों का बंद होगा WhatsApp, ये है बड़ी वजह

भारत सरकार के नए नियम सिम बाइडिंग की वजह से करोड़ों लोगों के WhatsApp अकाउंट बंद होने जा रहा है. न्यू नियम के तहत मैसेजिंग ऐप यूज करने के लिए स्मार्टफोन में एक्टिव सिम कार्ड होना चाहिए. एक्टिव सिम कार्ड ना होने पर WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप बंद हो जाएंगे.

Advertisement
X
WhatsApp के लिए एक्टिव सिम कार्ड जरूरी. (Photo: Unsplash)
WhatsApp के लिए एक्टिव सिम कार्ड जरूरी. (Photo: Unsplash)

आज से करोड़ों लोगों का WhatsApp अकाउंट बंद होने जा रहा है. इसके पीछे की वजह सरकार का नया नियम है, जिसका नाम सिम बाइडिंग है. इसको लेकर 28 फरवरी तक की डेडलाइन थी, जिसको आज लागू होना है. नए नियम का असल टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप्स पर भी लागू होगा. 

भारत में करोड़ों लोग WhatsApp का यूज करते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 85.3 करोड़ WhatsApp यूजर्स हैं. इसमें बहुत से यूजर्स ऐसे हैं, जो WhatsApp के लिंक्ड डिवाइस की मदद से एक से ज्यादा स्मार्टफोन में मैसेजिंग ऐप चलाते हैं. 

एक्टिव सिम कार्ड होना जरूरी

सिम बाइडिंग लागू होने का बाद जिन स्मार्टफोन में एक्टिव सिम कार्ड नहीं है. उन हैंडसेट में WhatsApp बंद हो जाएगा. अनुमान है कि जो लोग एक सिम की मदद से दो या उससे ज्यादा स्मार्टफोन पर WhatsApp चलाते हैं, उनके फोन से WhatsApp बंद हो जाएगा. यह संख्या करीब 2 करोड़ से ज्यादा की होगी. हालांकि लैपटॉप और पीसी में WhatsApp Web चलता रहेगा.

यह भी पढ़ें: भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार धड़ाम हुई सेल

Advertisement

दूरसंचार विभाग का सिम बाइडिंग नियम 

दूरसंचार विभाग (DoT) टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी (TCS) नियम, 2024 के तहत अनिवार्य SIM बाइंडिंग लागू करेगा. ये नियम लोगों की सेफ्टी के मद्देनजर लाया गया है. सरकार इस नियम की मदद से साइबर क्रिमिनल्स आदि पर लगाम लगाना चाहती है.

सिम बाइडिंग नियम से क्या होंगे फायदे? 

  • साइबर स्कैमर्स पर लगेगी लगाम 
  • WhatsApp की मदद से साइबर स्कैमर्स ठग नहीं पाएंगे. 
  • डिजिडल अरेस्ट जैसे केस में कमी आएगी.
  • UPI ऐप्स में सिम बाइडिंग नियम पहले से लागू है. 

यह भी पढ़ें: Samsung का आज बड़ा इवेंट, लॉन्च होगा सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, होगा 200MP कैमरा

WhatsApp का ग्लोबल लॉगइन मॉडल क्या है 

WhatsApp, असल में एक ग्लोबल ऐप है और इसमें वेरिफिकेशन्स के लिए एक ग्लोबल मॉडल यूज होता है. इस मॉडल का नाम वेरिफाई वन्स है. यानी यूजर्स को एक बार OTP से वेरिफाई करना होता है, जिसके बाद स्मार्टफोन में सिम कार्ड ना उसके बाद भी WhatsApp चलता रहता है. अब भारत में सिम बाइडिंग नियम के बाद WhatsApp ऐसा नहीं कर पाएंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement