Vivo ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, इनके नाम Vivo V70 और Vivo V70 Elite है. दोनों ही हैंडसेट ZEISS पोर्ट्रेट के साथ आते हैं. दोनों स्मार्टफोन में कई फीचर्स एक समान हैं लेकिन प्रोसेसर दोनों में अलग-अलग है.
Vivo V70 में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का यूज किया गया है. वहीं, Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिसेट का यूज किया गया है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. इन हैंडसेट में 4200mm² VC कूलिंग चैम्बर का यूज किया है.
Vivo V70 और V70 Elite के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo के इन दोनों ही हैंडसेट में 6.59-inch का 1.5K फ्लैट AMOLED स्क्रीन दिया गया है. इसमें HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट्स और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी.
Vivo V70 और V70 Elite की रैम और स्टोरेज
Vivo के दोनों ही स्मार्टफोन में 8GB / 12GB / 16GB RAM LPDDR5X RAM के ऑप्शन मिलेंगे. इसके अलावा 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन दिए जाएंगे. यह हैंडसेट Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा. Vivo V70 और V70 Elite में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W के फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं.
यह भी पढ़ें: खरीदने जा रहे हैं न्यू स्मार्टफोन, एक-एक कर जरूर चेक करें ये बातें
Vivo V70 और V70 Elite का कैमरा सेटअप
Vivo V70 सीरीज में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 1/1.56″ Sony IMX766 सेंसर के साथ आता है. इसमें f/1.88 aperture दिया है.
सेकेंडरी कैमरा 50MP का है, जिसमें 1/1.95″ IMX882 3x पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा दिया गया है, जो f/2.65 अपर्चर के साथ आता है.
तीसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है, जो 115 डिग्री वाइड एंगल को कैप्चर कर सकेगा. 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया है.
Vivo V70 और V70 Elite की कीमत
Vivo V70 की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है, जिसमें 8GB + 256GB मॉडल मिलता है. टॉप एंड मॉडल 49,999 रुपये है, जिसमें 12GB + 256GB स्टोरेज मिलती है.
Vivo V70 Elite की शुरुआती कीमत 51,999 रुपये है और इस कीमत में 8GB + 256GB मॉडल मिलता है. 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 56,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज मॉडल को 61,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
Vivo के इन दोनों की प्री-बुकिंग शुरू की जा सकती है. 26 फरवरी से इन हैंडसेट की सेल शुरू होगी. लॉन्च ऑफर की बात करें तो ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर चुनिंदा बैंक के कार्ड पपर 10 परसेंट का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर 10 परसेंट इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा.