scorecardresearch
 

नई vs पुरानी IRCTC वेबसाइट! टिकट बुकिंग से लेकर डिजाइन तक क्या-क्या बदला?

IRCTC की न्यू वेबसाइट लॉन्च हो चुकी है, जिसमें न्यू कलर थीम और डिजाइन को बेहतर किया है. साथ ही इसमें गैर जरूरी कैप्चा और एनीमेशन रिफ्लेक्शन को भी कम किया है. दावा किया है कि अब पैसेंजर पहले की तुलना में ज्यादा फास्ट तरीके टिकट बुकिंग कर पाएंगे.

Advertisement
X
IRCTC की पुरानी वेबसाइट और नई वेबसाइट में कई अंतर. (Photo: ITG)
IRCTC की पुरानी वेबसाइट और नई वेबसाइट में कई अंतर. (Photo: ITG)

भारतीय रेल की टिकट बुकिंग में इस्तेमाल होने वाली IRCTC वेबसाइट का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है. बुधवार रात 9 बजे IRCTC के न्यू पोर्टल को लाइव कर दिया जा चुका है, जो अभी बीटा वर्जन है. IRCTC का नया पोर्टल में न्यू कलर थीम का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से वह काफी अट्रैक्टिव है.

24 साल बाद IRCTC की न्यू वेबसाइट को लॉन्च किया है. पुरानी वेबसाइट को साल 2002 में लॉन्च किया था. 24 साल के दौरान इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की दुनिया बहुत बदल चुकी है. 

जानकारी के मुताबिक, IRCTC पर हर दिन करीब 14.5 लाख टिकट बुकिंग की जाती है. हर महीने करोड़ों लोग अपने लिए टिकट बुकिंग करते हैं. न्यू वेबसाइट की मदद से टिकट बुकिंग को सिंपल और फास्ट बनाना है. 

IRCTC की नई वेबसाइट में नया क्या है? 

  • कैप्चा : IRCTC के न्यू पोर्टल पर बेवजह कैप्चा नहीं होगा. 
  • पॉपअप नहीं आएंगेः न्यू IRCTC पोर्टल पर गैर जरूरी पॉप-अप नहीं आएंगे. फ्लैशिंग ग्राफिक्स नहीं दिखाई देंगे. 
  • सीट अवेलेबिलिटी : टिकट बुकिंग के दौरान सभी क्लास की सीट एक ही जगह पर दिखाई देंगी. 
  • तेज चेकआउट : टिकट बुकिंग के दौरान आने वाले स्टेप्स को कम किया जा सकेगा. ऐसे में टिकट बुकिंग पहले की तुलना में फास्ट होगी. 
  • दोबारा बुकिंग आसान होगी : यहां पैसेंजर की जानकारी सेव रहेगी, जिसकी मदद से अगली बार टिकट बुकिंग में आसानी होगी. 

डिजाइन में छात्रों ने की है मदद 

Advertisement

न्यू IRCTC वेबसाइट को तैयार करने में छात्रों को भी शामिल किया गया था, जिनकी मदद से न्यू कलर थीम और यूजर इंटरफेस को बेहतर किया गया है. पैसेंजर के फीडबैक के आधार पर फाइनल वर्जन में बदलाव किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: IRCTC का नया अवतार, लॉन्च हो गई नई वेबसाइट, अब ऐसे होगी बुकिंग

अभी बीटा वर्जन को लॉन्च किया है, जिसको फीडबैक के आधार पर बेहतर किया जा सकेगा. इससे कस्टमर को बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा. 

नए पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन के साथ भी जोड़ा जाएगा

जल्द ही IRCTC वेबसाइट को आने वाले नए पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन के साथ भी जोड़ा जाएगा. पीआईबी ने अपने पोर्टल पर बताया है कि पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन को भी साथ-साथ अपग्रेड किया जा रहा है. आने वाले कुछ सप्ताह के अंदर नया आईआरसीटीसी पोर्टल उपलब्ध हो जाएगा. 

आईआरसीटीसी ट्रेन बुकिंग ऐप्स को चलाने वाले दशकों पुराने 'पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन' को अपग्रेड कर रहा है, जिसके लिए बहुत ज्यादा काम करना पड़ता है. नया पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement