15 July 2026
Photo: PTI
11 जून को एक स्टूडेंट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई वेबसाइट बनाने की रिक्वेस्ट की थी. इसके बाद इस नई वेबसाइट पर काम शुरू हुआ. आइए जानते हैं इसके नए फीचर्स के बारे में.
Photo: Pexels
पुरानी वेबसाइट पर एक मिनट में 32,000 टिकट बुक हो पाते थे. अब इसे बढ़ाकर 1.5 लाख टिकट प्रति मिनट कर दिया गया है, जिससे टिकट आसानी से बुक हो सकेंगे.
Photo: Pexels
अब ट्रेन इंक्वायरी और PNR चेक करने की कैपेसिटी 4 लाख से बढ़ाकर 40 लाख प्रति मिनट कर दी गई है. इससे यात्री आसानी से सीट और दूसरी ट्रेनों की जानकारी देख सकेंगे.
Photo: Pexels
पुरानी IRCTC वेबसाइट पर कई बार लोग एक ही पेज पर अटक जाते थे, जिससे टिकट बुक करना मुश्किल हो जाता था. अब वेबसाइट को पहले से ज्यादा स्मूथ बनाया गया है.
Photo: Pexels
RCTC की वेबसाइट का इंटरफेस पहले से ज्यादा साफ और आसान कर दिया गया है, जिससे यूजर्स बिना परेशानी के इसे इस्तेमाल कर सकेंगे.
Photo: Pexels
जरूरत से ज्यादा कैप्चा हटा दिए गए हैं. अब टिकट बुकिंग के समय बार-बार कैप्चा भरने की परेशानी कम होगी और बुकिंग करना आसान हो जाएगा.
Photo: Pexels
नई वेबसाइट पर फालतू पॉप-अप नहीं दिखेंगे. इससे यात्रियों का पूरा ध्यान टिकट बुकिंग पर रहेगा और बार-बार दूसरी विंडो पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Photo: Pexels
वेबसाइट लॉन्च होने के बाद अब आप टिकट बुक करते समय अपनी पसंद की सीट चुन सकेंगे, जिससे मनचाही सीट मिलने का मौका बढ़ जाएगा.
Photo: Pexels
पहले से 10 गुना ज्यादा ट्रैफिक संभालने के लिए तैयार किया गया है. इससे ज्यादा लोग एक साथ टिकट बुक कर पाएंगे और वेबसाइट के स्लो होने की समस्या कम होगी.
Photo: Pexels