scorecardresearch
 

iPhone 18 आते ही लगेगा झटका, बेस मॉडल मंहगा, लेकिन Pro रहेगा सस्ता?

ऐपल हर साल की तरह इस साल भी अपनी न्यू आईफोन सीरीज को लॉन्च करेगा. इस बार कंपनी iPhone 18 की कीमत में इजाफा करेगी ताकि उसके iPhone 18 Pro की डिमांड में इजाफा हो. इसके लिए कंपनी प्रो वेरिएंट की कीमत में इजाफा नहीं करेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
iPhone 18 Pro की डिमांड बढ़ाने के लिए नई स्ट्रैटजी. (File Photo)
iPhone 18 Pro की डिमांड बढ़ाने के लिए नई स्ट्रैटजी. (File Photo)

ऐपल बीते साल की तरह इस साल भी सितंबर में अपनी न्यू आईफोन सीरीज को अनवील करेगा. इस साल कंपनी iPhone 18 सीरीज से पर्दा उठाएगी.  

बीते साल का ट्रेंड देखें तो इस बार भी चार हैंडसेट को अनवील किया जाएगा, जिसमें iPhone 18, iPhone Air 2, iPhone 18 Pro, 18 Pro max के नाम शामिल होंगे. 

Apple iPhone 18 की कीमत क्यों बढ़ा सकता है?

लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया है कि कंपनी iPhone 17 की तुलना में इस साल लॉन्च होने वाले iPhone 18 की कीमत में इजाफा करेगी ताकि उसके प्रो वेरिएंट की सेल में हाई डिमांड दिखाई दे.  

iPhone के लिए Apple की प्राइसिंग रणनीति क्या है?

फॉर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल iPhone 18 Pro की कीमत iPhone 17 Pro के समान रख सकती है, जिससे वह प्रो वेरिएंट की डिमांड को बढ़ाना चाहती है. इसकी मदद से कंपनी साल 2026 के फाइनल क्वार्टर में एक्स्ट्रा कमाई करना चाहती है. 

मेमोरी और चिप शॉर्टेज की वजह से दुनियाभर में मोबाइल कंपनियां कीमत को लेकर चुनौती का सामना कर रही हैं. हालांकि अन्य कंपनियों की तुलना में ऐपल की स्थिति ज्यादा बेहतर है. कंपनी की पहले की गई डील्स की वजह से कच्चा माल और कंपोनेंट में अन्य कंपनियों की तुलना में बेहतर स्थिति है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आ रहे कैमरे वाले ऐपल AirPods! स्मार्ट चश्मे से कितने होंगे अलग

यूजर्स बेस मॉडल की बजाय iPhone 18 Pro को पसंद करेंगे?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाली सीरीज में iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमतों को सुरक्षित रखा जा सकेगा. इसके बाद कंपनी अपने इन हैंडसेट को पैसा वसूल प्रोडक्ट के रूप में लिस्ट कर सकेगा. फॉर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस तरह का स्ट्रेटजी सैमसंग पहले से फॉलो कर रहा है. 

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत स्थिर रखी हैं

सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स ने अमेरिका में Galaxy S26 Ultra की कीमत को स्थिर रखा, जबकि बेस Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus की कीमत में इजाफा किया है. कंपनी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल Galaxy S26 Ultra को कीमत बढ़ोतरी से बचाए रखा, जबकि बाकी मॉडल्स पर इसका असर डाला गया. 

ऐपल की भी नई रणनीति 

ऐपल आईएनसी के साथ भी ऐसा ही देखने को मिल सकती है.  प्रीमियम iPhone मॉडल्स सबसे ज्यादा बिक्री हासिल करेंगे और कम फीचर्स वाले और डुअल कैमरा वाले स्टैंडर्ड मॉडल भी बिकेंगे. इसकी मदद से कंपनी अपने पूरे पोर्टफोलियों के बीच संतुलन बनाए रखना चाहती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement