scorecardresearch
 

अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनियों पर जम कर बरसे फ्रेंच प्रेसिडेंट, कहा - ट्रांसपेरेंट Algorithm के बिना बकवास है फ्री स्पीच

फ्रांस के राष्ट्रपति का फ्री स्पीच को लेकर दिया एक बयान चर्चा में है. AI समिट में एक चर्चा के दौरान उन्होंने एल्गोरिद्म की जानकारी के बिना फ्री स्पीच को बकवास बताया. उन्होंने टेक्नोलॉजी कंपनियों की आलोचना की और कहा कि कोई नहीं जानता इनका एल्गोरिद्म कैसे तैयार किया जाता और इसमें पारदर्शिता की मांग की है.

Advertisement
X
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्री स्पीच के मुद्दे पर सोशल मीडिया कंपनियों को घेरा है. (Photo: ITG)
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्री स्पीच के मुद्दे पर सोशल मीडिया कंपनियों को घेरा है. (Photo: ITG)

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोंं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की आलोचना की है. उन्होंने नई दिल्ली में चल रहे AI समिट के दौरान सोशल मीडिया कंपनियों और उनके टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव्स पर खुद को फ्री स्पीच का फर्जी चैंपियन दिखाने का आरोप लगाया है. इमैनुएल मैक्रों इस वक्त भारत के दौरे पर हैं.

उन्होंने दिल्ली में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लिया है. समिट में उन्होंने सोशल मीडिया कंपनियों को फ्री स्पीच के नाम पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. 

उन्होंने कहा, 'इनमें कुछ लोग खुद को फ्री स्पीच के समर्थन में बताते हैं. हम फ्री एग्लोरिद्म के सपोर्ट में है, जो पूरी तरह से पारदर्शी हो.' रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कहा, 'अगर किसी को पता ही नहीं है कि आप कैसे हैं, तो फ्री स्पीच पूरी तरह से बकवास है. बिना ट्रांसपेरेंट एल्गोरिद्म के फ्री स्पीच बेमानी है'

ऐल्गोरिद्म को बताया बायस्ड

'सभी ऐल्गोरिद्म बायस्ड हैं, हम ये जानते हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है. अगर हमें ये तक नहीं पता कि उनका एल्गोरिद्म कैसे बनाया गया है, उसे कैसे ट्रेन और टेस्ट किया गया है, और वह हमें किस दिशा में ले जाएगा, तो इस तरह के बायस एल्गोरिद्म का लोकतंत्र पर बेहद गंभीर असर हो सकता है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani ने AI को लेकर किया बड़ा ऐलान

उन्होंने इस विचार को खारिज किया कि प्लेटफॉर्म खुद तटस्थ होने का दावा करते हों, लेकिन चुपचाप यूजर्स को धीरे-धीरे ज्यादा चरमपंथी कंटेंट की ओर धकेलते रहे हों. 

ट्रांसपैरेंसी की मांग की है

मैक्रोंं ने कहा कि वे इन अलग-अलग स्पीच्स के बीच एक ट्रांसपैरेंट रास्ता चाहते हैं. उन्होंने नस्लवादी और हेट स्पीच कंटेंट्स के खिलाफ सेफ गार्ड्स की मांग की है. उन्होंने कहा,'मैं चाहता हूं कि एक तरह की सार्वजनिक व्यवस्था बनी रहे. मैं नस्लवादी भाषण, नफरत फैलाने वाली बातें और इस तरह के कंटेंट से बचना चाहता हूं.'

यह भी पढ़ें: कभी एक टीम में साथ करते थे काम, AI Summit में सैम ऑल्टमैन और Anthropic CEO के बीच अनबन का पूरा सच

मैक्रों ने ये बातें भारत और फ्रांस के बीच यूनिवर्सिटी पार्टनरशिप्स पर चर्चा के दौरान कहीं है. बता दें कि मैक्रों सरकार फ्रांस और पूरे यूरोपीय संघ में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी निगरानी का समर्थन करती है. मैक्रों सरकार का मानना है कि बिना कंट्रोल वाले एल्गोरिद्म ना सिर्फ यूजर्स के लिए बल्कि लोकतांत्रिक की स्थिरता के लिए भी खतरा हैं

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement