मेष: करियर में आएगी जबरदस्त तेजी
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उनके महत्वपूर्ण कार्यों को उचित गति देने वाला है. आप पेशेवर तौर पर शानदार प्रदर्शन करेंगे और कारोबारी मामलों में मिलने वाले सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे. आपके बड़े बुजुर्गों के साथ तालमेल में सुधार होगा और आप अनुकूल परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाएंगे. अपनी जिम्मेदारियों को आप बहुत ही सहजता से निभाएंगे. दोस्तों का सहयोग आपके साहस को बढ़ाएगा और आज किसी छोटी यात्रा की संभावना भी बन रही है. लेनदेन के मामले सुलझेंगे और आपकी बातचीत का प्रभाव दूसरों पर गहरा पड़ेगा.
शुभ अंक: 1, 3 और 9
शुभ रंग: रेड ऐप्पल
आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और महामाया देवी लक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें. अपनी सक्रियता बढ़ाएं.
वृष: प्रबंधन और व्यापार को मिलेगी मजबूती
वृष राशि के जातकों के लिए कामकाज में प्रबंधन की मजबूती बहुत काम आएगी. पेशेवर मामलों में स्पष्टता बनी रहेगी और आपके हितलाभ के प्रयास लगातार बढ़ेंगे. आप अपनी महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे और अधिकारियों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा. आज आप जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे, जिससे आपकी पद-प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. व्यापार में मजबूती आएगी और शुभ सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा. सबका साथ और मदद करने का भाव आपके व्यक्तित्व को निखारेगा.
शुभ अंक: 1, 3, 4 और 6
शुभ रंग: क्रीम कलर
आज का उपाय: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. 'ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें और जीवन में अनुशासन बनाए रखें.
मिथुन: भाग्य के बल पर मिलेगी बड़ी सफलता
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज भाग्य का साथ हर क्षेत्र में प्रभावपूर्ण स्थिति बनाए रखेगा. आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे और कार्य-व्यापार में आपको भरपूर समर्थन प्राप्त होगा. पुराने अवरोध दूर होंगे और मित्रों का साथ बना रहेगा. परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती जाएंगी. अध्यात्म और शिक्षा की ओर आपका रुझान बढ़ेगा. आस्था और विश्वास के साथ आप जो भी कदम उठाएंगे, उसके प्रभावशाली परिणाम आपको प्राप्त होंगे.
शुभ अंक: 1, 3, 4 और 5
शुभ रंग: आंवला समान
आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आराधना करें. मंत्र जाप करें और जनहित के कार्यों में हिस्सा लें.
कर्क: सेहत और सावधानी का रखें ख्याल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का समय थोड़ा मिला-जुला रह सकता है. आपको अपने कार्यों को बहुत ही सहजता से आगे बढ़ाने की जरूरत है. व्यक्तिगत गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन सेहत के मामले में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें. जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहें और सहनशीलता बनाए रखें. खान-पान में सात्विकता रखें और शरीर से मिलने वाले संकेतों को अनदेखा न करें. अनजान लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखना ही आपके लिए बेहतर होगा.
शुभ अंक: 1, 2 और 3
शुभ रंग: केशरिया
आज का उपाय: भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की वंदना करें. व्रत और संकल्प को पूरा करें.
सिंह: साझीदारी और नेतृत्व में बढ़ेगा प्रभाव
सिंह राशि के जातकों को आज अपने जरूरी कार्यों को पूरा करने में देरी नहीं करनी चाहिए. साझीदारी के कामों में आपका प्रदर्शन उच्च स्तर का रहेगा. आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी और करियर-व्यापार में तेजी बनी रहेगी. टीम के साथ तालमेल बिठाकर काम करने से बड़ी सफलता मिल सकती है. सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा और आप नए अवसरों को भुनाने के लिए तैयार रहेंगे. औद्योगिक प्रयासों में गति आएगी और मित्रों के साथ संबंध मधुर होंगे.
शुभ अंक: 1, 3 और 4
शुभ रंग: स्वर्णिम
आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करें. 'ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें और अपने दिए हुए वचन को निभाएं.
कन्या: मेहनत से संवरेंगे आपके परिणाम
कन्या राशि के जातकों के लिए वक्त की चाल में सुधार हो रहा है. आपकी जिम्मेदारी और कड़ी मेहनत से परिस्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी. करियर और व्यापार में आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के प्रयासों में गति आएगी. आपको कोई नई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. नियम और अनुशासन का पालन करें और अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें. सक्रियता बनाए रखने से आपको सेवा क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा.
शुभ अंक: 1, 3, 4 और 5
शुभ रंग: खाकी
आज का उपाय: भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें और सहकारिता का भाव रखें.
तुला: शिक्षा और संबंधों में बढ़ेगा उत्साह
तुला राशि के जातकों को आज संकोच छोड़कर अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए. मित्रों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे. शिक्षा और प्रशिक्षण पर आपका पूरा फोकस रहेगा. अपनों के साथ सुखद संवाद होगा और आपका व्यवहार काफी संवेदनशील रहेगा. संस्कारों और परंपराओं को आप महत्व देंगे. सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में आपकी रुचि बनी रहेगी. मनोबल ऊंचा रहने से आपके इच्छित प्रयास फलित होंगे और रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी.
शुभ अंक: 3, 4 और 6
शुभ रंग: सफेद चंदन
आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. सहयोग की भावना को बढ़ाएं.
वृश्चिक: पारिवारिक खुशियों पर रहेगा जोर
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सकारात्मकता बढ़ती रहेगी. घरेलू मामलों में स्पष्टता रखें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें. अपनों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. भावनात्मक प्रदर्शन में आप सहज रहेंगे और निजी संबंधों का लाभ उठाएंगे. सुख-सुविधाओं में वृद्धि पर आपका जोर रहेगा. प्रशासन और प्रबंधन से जुड़े आपके प्रयास सफल होंगे. परिवार के साथ आपकी नजदीकी बढ़ेगी और आप अनुशासन बनाए रखेंगे.
शुभ अंक: 1, 3 और 9
शुभ रंग: सिंदूरी लाल
आज का उपाय: भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की वंदना करें. विनम्र स्वभाव बनाए रखें.
धनु: साहस और संपर्क से मिलेगी कामयाबी
धनु राशि के जातकों को अपने जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए. सहकारिता और टीम वर्क पर आपका जोर रहेगा. व्यापारिक कार्यों में तेजी बनी रहेगी और आप अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रख पाएंगे. सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. भाई-बहनों और करीबियों के सहयोग से आप उत्साहित महसूस करेंगे. निसंकोच होकर अपने कार्यों को करते रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी.
शुभ अंक: 1, 3 और 9
शुभ रंग: हल्दी के समान
आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करें. मेलजोल बढ़ाएं और 'ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें.
मकर: आर्थिक लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान
मकर राशि के जातकों के लिए आज वित्तीय कार्यों में प्रदर्शन शानदार रहेगा. आप अपनों के साथ खुशी-खुशी समय बिताएंगे और आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा. सुख-सौख्य में वृद्धि होगी और कुल-कुटुम्ब के मामलों में आपको सफलता मिलेगी. आज आपको कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है. खान-पान उम्दा रहेगा और घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. नैतिक मूल्यों को आप महत्व देंगे, जिससे आपकी साख बढ़ेगी.
शुभ अंक: 4, 8 और 9
शुभ रंग: पीतांबरी
आज का उपाय: भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करें. आदरभाव बढ़ाएं और मधुर वाणी का प्रयोग करें.
कुंभ: नवाचार और साख में होगी वृद्धि
कुंभ राशि के जातक आज महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे. आपकी निर्णय क्षमता बढ़ेगी और व्यक्तिगत मामले आपके पक्ष में रहेंगे. नई तकनीक और नवाचारों को अपनाने में आपकी रुचि रहेगी. साख और सम्मान में वृद्धि होगी और आपका व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. व्यापार में उचित गति बनी रहेगी और आपको आज कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है. आप चर्चाओं के केंद्र में रहेंगे और आपकी ऊर्जा और विश्वास दूसरों को भी प्रभावित करेगा.
शुभ अंक: 1, 3, 4 और 8
शुभ रंग: पीतवर्ण
आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आराधना करें. अपनी कलात्मकता को बढ़ावा दें.
मीन: बजट और लेनदेन में बरतें सावधानी
मीन राशि के जातकों के लिए समय सुधार के संकेत दे रहा है, लेकिन कामकाज में सतर्कता जरूरी है. लेनदेन के मामलों में स्पष्टता रखें और वैदेशिक मामलों में सावधान रहें. धैर्य से काम लें और जल्दबाजी या अहंकार से बचें. परिवार का साथ आपको मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. उधार लेने या देने से आज परहेज करें. अपने बजट पर नियंत्रण रखें और शुभ कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.
शुभ अंक: 1, 3 और 9
शुभ रंग: केले के समान
आज का उपाय: भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की वंदना करें. विनम्र रहें और दिखावे से बचें.