scorecardresearch
 

Dreame ने भारत में लॉन्च किए दो पावरफुल रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर, ऐप में सिंगल क्लिक और घर हो जाएगा पूरा साफ

ड्रीमी टेक्नोलॉजी ने भारत में दो नए पावरफुल रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर्स लॉन्च किए हैं. कंपनी का दावा है कि इसमें 30000Pa तक की सक्शन पावर दी गई है.

Advertisement
X
Dreame L50s Pro Ultra और Dreame L50 Ultra CE
Dreame L50s Pro Ultra और Dreame L50 Ultra CE

स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और अब घर की सफाई भी पहले जैसी मेहनत वाली नहीं रही. भारत में रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर्स तेजी से लॉन्च किए जा रहे हैं. 

Dreame Technology ने भारत में अपने दो नए प्रीमियम रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर लॉन्च किए हैं. Dreame L50s Pro Ultra और Dreame L50 Ultra CE.

कंपनी का दावा है कि ये दोनों डिवाइस सफाई के मामले में नया बेंचमार्क सेट करेंगे और खासतौर पर भारतीय घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं.

Drame L50s Pro Ultra, L50 Ultra CE Price

इन दोनों रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर की बिक्री 16 जून से शुरू हो चुकी है. L50s Pro Ultra की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है, जबकि L50 Ultra CE 64,999 रुपये में मिलेगा. इन्हें Amazon, कंपनी की वेबसाइट, Croma और दूसरे रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.

कंपनी ने इन दोनों डिवाइस में जो सबसे बड़ा फोकस रखा है, वो है पावरफुल सक्शन और स्मार्ट क्लीनिंग. Dreame L50s Pro Ultra में 30,000Pa तक की सक्शन पावर दी गई है, जो इस सेगमेंट में काफी ज्यादा मानी जाती है.

Advertisement

इसका मतलब ये है कि ये डिवाइस फर्श पर जमी धूल, बाल, छोटे कचरे से लेकर कार्पेट के अंदर तक की गंदगी को आसानी से साफ कर सकता है.

40mm की उंचाई वाले ऑब्स्टेकल पार कर सकता है

इसके साथ ही इसमें EasyLeap सिस्टम दिया गया है, जिसकी मदद से ये रोबोट 40mm तक की ऊंचाई वाले ऑब्स्टेकल को पार कर सकता है. यानी घर में अलग-अलग फ्लोर लेवल या छोटे स्टेप्स होने पर भी ये बिना रुके काम करता रहेगा.

इसका एक और खास फीचर है 100 डिग्री सेल्सियस तक गर्म पानी से खुद को साफ करने वाला मोप सिस्टम. यानी ये सिर्फ सफाई ही नहीं करता, बल्कि अपने मोप को भी खुद साफ करता है, जिससे बदबू और गंदगी जमा नहीं होती.

हेयर और पेट हेयर उलझेंगे नहीं

L50s Pro Ultra में ड्यूल ब्रश सिस्टम भी दिया गया है, जो बालों को उलझने से बचाता है. जिन घरों में पालतू जानवर हैं, उनके लिए ये काफी काम का फीचर है, क्योंकि बाल अक्सर ब्रश में फंस जाते हैं.

इसके अलावा इसमें एक स्मार्ट डॉकिंग स्टेशन मिलता है, जो अपने आप डस्ट खाली करता है, पानी भरता है, मोप धोता है और सुखाता भी है. यानी यूजर को बार-बार हाथ लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.

Advertisement

200 से ज्यादा ऑब्जेक्ट डिटेक्शन

नेविगेशन के मामले में भी यह काफी एडवांस है. इसमें AI बेस्ड नेविगेशन और 220 से ज्यादा ऑब्जेक्ट पहचानने की क्षमता दी गई है. यानी ये घर के अंदर फर्नीचर, जूते या दूसरे सामान से टकराए बिना आराम से घूमकर सफाई करता है.

अब बात करें Dreame L50 Ultra CE की, तो ये थोड़ा किफायती है, लेकिन फीचर्स में कोई खास कमी नहीं है. इसमें 25,000Pa की सक्शन पावर दी गई है, जो आम यूजर के लिए काफी ज्यादा है.

इसमें भी मल्टीफंक्शनल PowerDock मिलता है, जो अपने आप डस्ट खाली करता है, पानी भरता है और मोप को 80 डिग्री गर्म पानी से साफ करता है. इसके अलावा ये मोप को सुखाता भी है, जिससे बैक्टीरिया बनने का खतरा कम हो जाता है.

MopExtend RoboSwing टेक

इस मॉडल में MopExtend RoboSwing टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे ये कोनों और फर्नीचर के नीचे तक अच्छी तरह सफाई कर सकता है. इसके साथ ही इसमें AceClean DryBoard सिस्टम दिया गया है, जिसमें 20 स्प्रे नोजल होते हैं, जो खुद डॉक को साफ रखते हैं.

दोनों ही डिवाइस में स्मार्ट कार्पेट डिटेक्शन फीचर है. यानी जैसे ही ये कार्पेट पर पहुंचते हैं, अपने आप सक्शन बढ़ा देते हैं और मोप को ऊपर उठा लेते हैं, ताकि कार्पेट गीला न हो.

Advertisement

इसके अलावा दोनों रोबोट ऐप से कंट्रोल किए जा सकते हैं और वॉइस असिस्टेंट जैसे Alexa और Google Assistant के साथ भी काम करते हैं. यानी आप सिर्फ आवाज से भी सफाई शुरू कर सकते हैं.

कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस खासतौर पर उन घरों के लिए बनाए गए हैं जहां अलग-अलग तरह के फ्लोर, कार्पेट और पालतू जानवर होते हैं. यही वजह है कि इनका फोकस सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि पूरी तरह ऑटोमेटेड और आसान एक्सपीरियंस देना है.

सर्विस के मामले में भी कंपनी ने बड़ा नेटवर्क तैयार किया है. इन दोनों प्रोडक्ट्स के साथ 1 साल की वारंटी मिलती है और 160 से ज्यादा शहरों में सर्विस सपोर्ट उपलब्ध है. जरूरत पड़ने पर पिकअप और ड्रॉप सर्विस भी दी जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement