scorecardresearch
 

बिना ऑर्डर आया पार्सल? गलती से भी पैसे दिए तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

कैश ऑन डिलिवरी स्कैम (COD Scam) की मदद से साइबर क्रीमिनल्स और चालाक बिजनेसमैन शिकार बना रहे हैं. इसमें विक्टिम के पास अनजाहा सामान बॉक्स में पैक करके भेज देते हैं, जिसके बाद कैश ऑन डिलिवरी के तहत कई पेमेंट करने को कहते हैं. कई बार इनमें ईंट, पेपर या फिर कोई टूटा फूटा सामान निकलता है.

Advertisement
X
कैश ऑन डिलिवरी के नाम पर ठगी. (Photo: Unsplash.com)
कैश ऑन डिलिवरी के नाम पर ठगी. (Photo: Unsplash.com)

साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगने का एक अनोखा तरीका यूज कर रहे हैं, जिसमें वे कैश ऑन डिलिवरी (COD) सर्विस का फायदा उठा रहे हैं. इसको COD Scam नाम दिया है. इस स्कैम का अगला शिकार कोई भी हो सकता है, जिसमें आपके परिवार का भी अगला नंबर हो सकता है. 

भोले-भाले लोगों को शिकार बनाने के लिए के लिए लोगों के घर या ऑफिस आदि के पते पर पार्सल को भेजा जाता है, जिसमें गैर जरूरी सामान होता है. इसके बाद विक्टिम के दोस्त, रिश्तेदार या कलिग्स को बताया जाता है कि उनके नाम से पार्सल है. 

विक्टिम को लगता है कि उनको परिवार के किसी सदस्य, दोस्त या कलिग्स ने ऑर्डर किया होगा. इसके बाद वे पार्सल की पेमेंट कर देते हैं, जिसमें वह कैश या फिर ऑनलाइन पेमेंट का सहारा लेते हैं. 

COD Scam कैसे होता है? 

  • नाम या पते पर बिना ऑर्डर किया पार्सल आता है. 
  • डिलिवरी बॉय बताता है कि COD ऑर्डर है. 
  • फिर डिलिवरी बॉय जल्दी पेमेंट का प्रेशर बनाते हैं. 
  • बॉक्स ओपन करने की परमिशन  नहीं देते हैं. 
  • बॉक्स ओपन करने के बाद अंदर से निकली सामान निकलता है.  

एक बार पेमेंट करने के बाद जब फेक पार्सल बॉक्स का पता चलता है तब तक डिलिवरी बॉय वहां से जा चुका होता है. साइबर क्रिमिनल्स के इस पैंतरे से अब तक कई लोगों को शिकार बनाया जा चुका है.  

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल फ्रॉड पर चेतावनी, OTP और आधार साझा न करने की अपील

COD Scam के तहत ठगी गई रकम लाखों की नहीं बल्कि हजारों रुपये में होती है, जिसकी वजह से कई लोग इसकी शिकायत नहीं करते हैं. हालांकि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी जरूर दी है. 

COD Scam से बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. 

  • बिना ऑर्डर किए गए किसी भी पार्सल को स्वीकार ना करें. 
  • पार्सल स्वीकार करने के लिए किसी लिंक या OTP आदि को शेयर ना करें. 
  • कुरियर लेने से पहले उसकी डिटेल्स आदि को चेक करें. 
  • पेमेंट करने से पहले उस बॉक्स को ओपन करें और उसका वीडियो बनाएं. 
  • परिवार, दोस्त आदि के नाम पर आने वाले पार्सल को लेकर पहले कंफर्म करें. 
  • भारी डिस्काउंट वाले पार्सल से हमेशा सतर्क रहें. 
     
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement