AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान का प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर की AI कंपनियों के CEO को संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने AI को सही दिशा देने पर जोर दिया है. प्रधानमंत्री ने दुनियाभर के सामने MANAV विजन मंत्र दिया. प्रधानमंत्री ने बताया है कि इससे AI को सकारात्मक नजरिया मिलेगा.
प्रधानमंत्री ने MANAV विजन को डिटेल्स में बताया...
M- मोरल एंड एथिकल गाइडलेंस
A- अकाउंटेबल गवर्नेंस
N- नेशनल सोवरनिटी
A- एक्सेसिबल एंड इंक्लूसिव
V- वैलिडिटी एंड लेजिटीमेट
पीएम मोदी ने GPS के साथ दिया उदाहरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी स्पीड में बताया है कि जैसे GPS हमें आगे के रास्ते को लेकर सजेशन देता है, लेकिन हमें तय करना है कि वह सही रास्ता है या नहीं. उसी तरह से AI को लेकर हमे सही दिशा की तरफ लेकर जाना जाना है.
यह भी पढ़ें: डेटा सेंटर, एआई चिप फैक्ट्री... AI Impact Summit में हुईं 5 मेगा डील्स, भारत को कितना फायदा
मानव सामर्थ्य को बढ़ा रहा हैः PM मोदी
पीएम ने कहा कि AI मशीनों के इंटेलिजेंस बना रहा है लेकिन उससे भी अधिक मानव सामर्थ्य को बढ़ा रहा है. अंतर सिर्फ एक है, इस बार स्पीड अभूतपूर्व है और स्केल भी अप्रत्याशित है. पहले टेक्नोलॉजी का इम्पैक्ट दिखने में दशकों लगते थे.
PM मोदी ने कहा कि आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन का सफर तेज और व्यापक है. हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही निभानी है. हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ी का हाथों में हम क्या सौंप कर जाएंगे.
यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026 : भारत ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ये काम
महत्व को पीएम मोदी ने वायरलेस कम्युनिकेशन के आविष्कार से जोड़कर बताया है. उन्होंने बताया, 'जब पहली बार सिग्नल वायरलेस तरीके से ट्रांसफर हुआ था, तो किसी ने भी नहीं सोचा था कि एक दिन पूरी दुनिया इससे रियल टाइम में जुड़ी होगी.'
उन्होंने बताया, 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी मानव इतिहास का ऐसा ही ट्रांसफॉर्मेशन है. हम आज जो देख रहे हैं, जो भविष्यवाणी कर रहे हैं, ये सब इसके प्रभाव की सिर्फ शुरुआत है.'
AI इंम्पैक्ट समिट के दौरान गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, एंथ्रॉपिक सीईओ डारियो ओमोदेई, चैटजीटीपी मेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टेमैन समेत कई सीईओ मौजूद रहे. इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शामिल रहे.