साइबर फ्रॉड में गंवा रहे कमाई
साइबर ठगी के आए दिन नए-नए स्कैम और उनकी नई-नई ट्रिक सामने आ रही हैं. साइबर ठगी में बहुत से लोगों की जिंदगी भर की कमाई चली जाती है. (Photo: unsplash)
कई लोगों को बनाया जा रहा शिकार
साइबर ठग कई बार फर्जी डॉक्यूमेंट और वन टाइम पासवर्ड (OTP) आदि का यूज करके बैंक खाते में सेंध लगाते हैं, जिसका शिकार नोएडा की एक महिला बीते साल हो चुकी है. (Photo: unsplash)
साइबर ठगों से खुद को सुरक्षित कैसे रखें?
साइबर ठग से बचाव के लिए जरूरी है कि कुछ बातों को याद कर लिया जाए. ऐसे में आप आज के समय में खुद को सुरक्षित रख सकेंगे. आइए एक-एक करके डिटेल्स में जानते हैं. (Photo: unsplash)
अनजान नंबर पर यकीन ना करें
अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स पर कभी भी आंख बंद करके यकीन ना करें. साइबर ठग पुलिस ऑफिसर, डिलिवरी बॉय या पार्सल के नाम पर कॉल कर सकते हैं. (Photo: unsplash)
किसी के साथ भी OTP शेयर ना करें
साइबर ठग अलग-अलग बहाने बनाकर बैंक डिटेल्स या फिर OTP आदि मांगते हैं. भूलकर भी किसी शख्स के साथ बैंक ट्रांजैक्शन ऑथेंटिकेट करने वाला ओटीपी शेयर ना करें. (Photo: unsplash)
अनजान लिंक पर भूलकर भी क्लिक ना करें
सोशल मीडिया या WhatsApp पर एक दिन में लोगों के मैसेज आते हैं. साइबर ठग किसी ऑफर्स या मुफ्त गिफ्ट का लालच देकर एक लिंक भेजते हैं, जिस पर क्लिक करने को कहते हैं. भूलकर भी ऐसे मैसेज पर क्लिक ना करें. (Photo: AI Generated)
अनजान लिंक के खतरे
अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद एक फेक पोर्टल पर लेकर जाएगा. वहां से फर्जी ऐप डाउनलोड करने को कहेगा, जिसके बाद मोबाइल से सेंसटिव डिटेल्स और OTP का एक्सेस हैकर के पहुंच सकता है. (Photo: AI Generated)
KYC स्कैम के झांसे में ना आएं
साइबर ठग बैंक खाते में सेंधमारी करने के लिए KYC Scam का सहारा भी लेते हैं. इसमें वे बैंक डिटेल्स आदि मांगते हैं और फिर बैंक खाता खाली कर देते हैं.
(Photo: AI Generated)