scorecardresearch
 

समर सेल 2026! Amazon और Flipkart पर मिलने वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स की पूरी डिटेल

ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट की समर सेल 2026 में स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त छूट! iPhone, Samsung, iQOO और OnePlus जैसे ब्रांड्स पर ₹25,000 तक का डिस्काउंट. साथ में बैंक ऑफर्स से अतिरिक्त बचत का मौका.

Advertisement
X

गर्मियों का मौसम आ चुका है. अगर आप इस गर्मी में नया स्मार्टफोन, एयर कंडीशनर, टैबलेट या लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही मौका है. इस सीज़न में Amazon और Flipkart साल की सबसे बड़ी सेल लेकर आ रहे हैं, जिसमें बड़े-बड़े प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा. जानिए दोनों प्लेटफॉर्म्स के ऑफर्स की पूरी डिटेल.

ऐमेजॉन ग्रेट समर सेल

यह सेल 8 मई 2026 से शुरू होने वाली है. अगर आपके पास प्राइम मेम्बरशिप है, तो आप इस सेल का फायदा 12 घंटे पहले ही उठा सकते हैं. इस सेल में आपको पूरे कैटलॉग पर 75% तक का भारी डिस्काउंट मिलेगा.
यह स्मार्टफोन खरीदने का सही समय है, क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple और Samsung जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर लगभग ₹25,000 तक का डिस्काउंट देखने को मिल सकता है.

जानिए किन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है सबसे ज्यादा डिस्काउंट

iPhone 17 Pro
इस लेटेस्ट मॉडल पर करीब ₹25,000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है. इसमें प्रो-लेवल कैमरा और 120Hz ProMotion डिस्प्ले मिलता है.

iPhone 17e
इसमें लगभग सभी मॉडर्न iPhone फीचर्स मिलते हैं. इस पर ₹4,000 तक की छूट मिल सकती है.

iPhone 15
लाइटवेट डिजाइन और डायनामिक आइलैंड के साथ आने वाला यह फोन एक अफोर्डेबल ऑप्शन बन सकता है. इस पर करीब ₹8,000 का डिस्काउंट मिल रहा है.

Advertisement

Flipkart Sasa Lele समर सेल

यह सेल 9 मई 2026 से शुरू होने वाली है. इस समर सेल में भी पूरे कैटलॉग पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिलेगा. स्मार्टफोन्स की कीमतों में भी काफी गिरावट आई है. अगर आप सस्ते में Android स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो इस प्लेटफॉर्म से खरीदकर अच्छी खासी बचत कर सकते हैं.

जानिए कौन-कौन से फोन कितने सस्ते में मिल रहे हैं

Samsung Galaxy S25 Ultra
इस फ्लैगशिप फोन पर सबसे बड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है. यह स्मार्टफोन ₹1,29,000 में लॉन्च हुआ था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत घटकर ₹94,999 हो सकती है.

iQOO
मोबाइल गेमर्स की पसंद iQOO के स्मार्टफोन्स पर भी भारी डिस्काउंट मिलेगा. iQOO 15 ₹66,999 और iQOO Neo 10 ₹34,999 में मिल सकता है.

Apple iPhone 
Flipkart ने कन्फर्म किया है कि iPhone के कुछ मॉडल्स पर छूट मिल सकती है. सेल के दौरान iPhone 16 और iPhone 15 पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल सकता है.

OnePlus 
इस ब्रांड के स्मार्टफोन्स पर भी शानदार छूट मिलेगी. OnePlus Nord 6 ₹36,999 और OnePlus 13 ₹64,999 में मिल सकते हैं.

मिड-रेंज फोन्स पर डिस्काउंट
सिर्फ महंगे ही नहीं, मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर भी अच्छी छूट मिलेगी. Samsung Galaxy M17 5G ₹13,999 में मिल सकता है, जबकि इसकी पहले कीमत ₹16,499 थी.

Advertisement

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सही मौका है. प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर ₹25,000 तक का बड़ा डिस्काउंट मिल सकता है. साथ ही, बैंक ऑफर्स के जरिए 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट लेकर आप अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement