scorecardresearch
 
WhatsApp बिजनेस की भारत में टेस्टिंग शुरू, वेरिफाई हुआ अकाउंट

पिछले कुछ महीनों से खबर थी कि व्हाट्सऐप बिजनेस के लिए एक अलग ऐप लॉन्च कर सकता है. इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने जानकारी भी दी थी कि ऐप में वेरिफाइड अकाउंट्स की शुरुआत की जाएगी. यानी कंपनियां आधिकारित वेरिफाइड अकाउंट्स के जरिए ग्राहकों से संवाद कर पाएंगे.

Advertisement
X
व्हाट्सऐप बिजनेस की भारत में टेस्टिंग शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी सामने आई उससे पता चला कि यूजर्स आने वाले समय में एक से कंपनियों से सीधे संवाद भी स्थापित कर पाएंगे. बता दें कि इस चैट मैसेज को डिलीट करना भी नामुमकिन होगा लेकिन यूजर्स बात नहीं करने की स्थिति में कंपनियों को ब्लॉक कर पाएंगे.

फैक्टर डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने इस फीचर की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है. ये सर्विस कथित तौर पर बुक माय शो के साथ शुरू की गई है. बुक माय शो ने अपने यूजर्स को टिकट बुकिंग की कन्फर्मेशन भेजी है. एक यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर भी किया है.

Advertisement

स्क्रीनशॉट में लिखे मैसेज में कंपनी ने यूजर को जानकारी दी है कि हम इस चैट में आपको टिकट की कन्फर्मेशन भेजेंगे. अगर आप मैसेज नहीं चाहते तो STOP लिखकर भेजें. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुक माय शो के अलावा व्हाट्सऐप कैब के साथ भी हाथ मिलाने की तैयारी में है. इससे आने वाले वक्त में ओला के ग्राहकों को OTP और इनवॉयस व्हाट्सऐप पर ही मिलने लगे. 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement