scorecardresearch
 

स्लो इंटरनेट में तेजी से चलेगा भारत के लिए खास LinkedIn Lite

माइक्रोसॉफ्ट ने लिंक्डइन को हाल ही में खरीदा है और अब उसका असर दिखने लगा है. कंपनी ने भारत के लिए लाइट वेबसाइट के साथ दो नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं.

Advertisement
X
LinkedIn
LinkedIn

हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट लिंक्ड इन को माइक्रोसॉफ्ट ने खरीदा है. अब कंपनी भारत के लिए एक खास वेबसाइट बनाया है. इसे LinkedIN Lite का नाम दिया गया है. अगर आपको याद होगा फेसबुक ने भी भारत और ऐसे ही दूसरे देशों के लिए Lite एप लॉन्च किया था. यह भी कमोबेश फेसबुक लाइट जैसा ही है और स्लो इंटरनेट में भी काम करेगा.

कंपनी के सीईओ ने कहा है कि भारत हमारे लिए दूसरा सबसे बड़ा और अहम मार्केट है. हमने तीन नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं जो खास भारत के लिए और भारत में ही बने हैं.

कंपनी ने कहा है कि लिंक्डइन लाइट मोबाइल करती है और यह पेज महज 70KB का है. आपको बता दें कि भारत में लिंक्ड इन के 37 मिलियन यूजर्स हैं और कंपनी के लिए यह दूसरा सबसे बड़ा बजार है. नई सर्विस के बाद लिंक्ड इन ज्यादा से ज्यादा यूजर्स बटोरने की तैयारी में है.

Advertisement

भारत में लिंक्डइन के मैनेजर और प्रोडक्ट हेड अक्षय कोठारी ने कहा है कि यह वर्जन भारत में अगले कुछ सप्ताह से उपलब्ध होगा.

इसके अलावा लिंक्डइन ने दो नई सर्विस- लिंक्डइन प्लेसमेंट और लिंक्ड इन स्टार्टर पैक लॉन्च की हैं.

LinkedIN Placement स्टूडेंट्स को जॉब ढूंढने के में , जबकि LinkedIn Starter पैक के जरिए लोग स्टार्टअप और छोटे बिजनेस से जुड़ सकते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी से मिले लिंक्ड इन के सीईओ
कंपनी के सीईओ जेफ वेनर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने भारतीय युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के मुद्दे पर बातचीत की.

Advertisement
Advertisement